
N H 43 में सवारी उतारने चढ़ाने के चक्कर मे सड़क किनारे खड़े ऑटो को पीछे से बाइक सवार ने मारा ठोकर 9 लोग घायल जिसमें 2 गम्भीर कटनी रिफर
भीषण सड़क हादसा Bike और Auto की भिड़ंत 9 घायल 2 गम्भीर

Umaria – जिले से गुजरने वाली N H 43 में नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में उमरिया कोतवाली की सीमा पर ग्राम अमहा के पास पाली से आ रही ऑटो में 8 से 9 लोग सवार रहे जो ऑटो चालक सवारी उतारने – चढ़ाने के चक्कर मे सड़क के किनारे ऑटो खड़ा किया था तभी पीछे से बाइक क्रमांक एम पी 54 एम ई 0251 के चालक ने ठोकर मार दिया। जिसमे बाइक में सवार तीनो लोग सूरज बैगा पुत्र परमू बैगा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम अमहा, राकेश सिंह पुत्र महेश सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम अमहा और उमेश कुमार यादव पुत्र छोटे लाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अमहा घायल हुए हैं।
भीषण सड़क हादसा Bike और Auto की भिड़ंत 9 घायल 2 गम्भीर

वहीं ऑटो में सवार खुश्बू सेन पत्नी दुर्गेश सेन उम्र 20 वर्ष निवासी पाली बताई कि हम लोग बहन का रमना करवा कर पाली से ऑटो से आ रहे थे और अमहा खेर दाई के पहले ऑटो वाले ने सड़क के किनारे ऑटो खड़ा कर दिया तभी पीछे से तेजी से बाइक वाले आये और ऑटो में ठोकर मार दिए जिससे ऑटो पलट गया और उसमे बैठे 8 लोग में से 6 घायल हो गए हैं।
भीषण सड़क हादसा Bike और Auto की भिड़ंत 9 घायल 2 गम्भीर

जिसमे घायलों में राम पाल साहू पुत्र बच्चू लाल साहू उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम झींकाताल, केशव सेन पुत्र संतोष सेन उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम हरदुआ, खुश्बू सेन पत्नी दुर्गेश सेन उम्र 20 वर्ष निवासी पाली, सुषमा सेन पुत्री सुरेश प्रसाद सेन उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम चंदवार, संत लाल यादव पुत्र नन्दी लाल यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चंदौल और दीपांशु बैगा पुत्र गुड्डू बैगा उम्र 6 वर्ष निवासी पाली घायल हो गए हैं। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां 2 लोगों की हालत गम्भीर होने के कारण कटनी जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है, वहीं बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है तो वहीं पुलिस भी कार्रवाई में जुटी है।

भीषण सड़क हादसा Bike और Auto की भिड़ंत 9 घायल 2 गम्भीर







