Home भ्रष्टाचार पल – पल बदलते आदेश, भ्रष्टाचारियों को खुला संरक्षण

पल – पल बदलते आदेश, भ्रष्टाचारियों को खुला संरक्षण

248
0

आडिट कराना है तो पैसे लगेगें, यह हम नही कह रहे हैं, ये मैडम ने कहा है। सर भी सर ही निकले, 24 घंटे में 2 आदेश जारी कर दिये, ऐसा क्या खास है।

पल – पल बदलते आदेश, भ्रष्टाचारियों को खुला संरक्षण

Umaria – किसी को ईमानदार बन कर भ्रष्टाचार करना है तो आइये जिले में आपका स्वागत है। यहां जो भी करना हो कीजिये और दिल खोल कर कीजिये, बस थोड़ा सा मैनेजमेंट करना होगा बाकी सब ठीक है।
इन दिनों जिले में भ्रष्टाचार की लहर चल रही है, वह भी खुल कर। जिस विभाग में देखेंगे हर तरफ ईमानदारों की ही सेना खड़ी है। बस बात इतनी सी है कि आप कुछ बोले तो बेईमान का तमगा आपको मिल जाएगा, फिर आप सफाई देते रहिये।

पल – पल बदलते आदेश, भ्रष्टाचारियों को खुला संरक्षण

ऐसा ही एक मामला आजीविका मिशन का सबके सामने आया जहां खुले आम फोन पे के माध्यम से पैसा लिया जा रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब फोन पे का स्क्रीन शॉट वायरल हुआ।

पल – पल बदलते आदेश, भ्रष्टाचारियों को खुला संरक्षण

अब कहने को तो प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरों टारलेंस की नीति तेजी से अमल में लाने की बात सुनाई देती है लेकिन उससे कई गुना रफ्तार से उमरिया जिले में भ्रष्टाचार हो रहा है, सरकारी कर्मचारी बिना डरे अपने मातहतों से पैसों की डिमांड कर अपनी जरुरतें पूरी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां लोगों की आजीविका को सुधारने का जिम्मा जिस विभाग के पास है वह इन दिनों स्वयं की आजीविका सुधारने में लगा हुआ है।

पल – पल बदलते आदेश, भ्रष्टाचारियों को खुला संरक्षण

आजीविका मिशन में पदस्थ जिला प्रबंधक (सूक्ष्म वित्त) मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला उमरिया श्रीमती माधुरी शुक्ला ने बैंक सखी से आडिट कराने के नाम पर फोन पे के माध्यम से पैसा ले डाला और अब बैंक सखी ने इसकी शिकायत डीपीएम और सीईओ जिला पंचायत से कर दी है, वहीं जिस फोन पे नंबर पर पैसा डाला गया उसका स्क्रीन शॉट सोसल मीडिया में वायरल हो गया।

पल – पल बदलते आदेश, भ्रष्टाचारियों को खुला संरक्षण

क्या है मामला-
पूरा मामला वर्षों से चल रहे लेने देन से जुड़ा हुआ है, यह खेल पूर्व डीपीएम प्रमोद शुक्ला के समय से चला आ रहा है, जो अभी तक अनवरत जारी है। मामला जब सामने आया तब बैंक सखियों ने अपनी व्यथा शिकायती पत्र में लिखा जो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है। माधुरी शुक्ला का भ्रष्टाचार और लेन देन किस चरम पर है यह वह पत्र बता रहा है। यह पैसा आजीविका मिशन में नौकरी करने वाली श्रीमती कंचन गुप्ता के नाम से गया है, जो फिर बाद में आपस में बांट लिया जाता है। बैंक सखी द्वारा की गई शिकायत का यह पहला नमूना है, और भी न जाने कितने लोगों से पैसा वसूल किया गया है।

पल – पल बदलते आदेश, भ्रष्टाचारियों को खुला संरक्षण

अब सबसे खास बात यह है कि जिले में लगभग 45 से 50 FLRCP अर्थात फाइनेंशियल लिट्रेसी रिसोर्स पर्सन हैं जिनको बिना कार्य के ही भुगतान कर दिया गया वह भी अधिया में। मानपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में बहुत सी ऐसी हितग्राही हैं जिनको पैसा देकर आधा वसूल लिया गया है। इससे बड़ी बात यह है कि जिले में जो 45 से 50 बैंक सखी कार्य कर रही हैं, उनके पास किसी तरह का नियुक्ति पत्र नही है और न ही विधिवत उनकी नियुक्ति की गई है। बस सारा काम मिल बांट कर हो रहा है, जिसमे “जिओ और जीने दो” के सिद्धांत का पालन हो रहा है। बैंक सखियों के माध्यम द्वारा भी जम कर पैसा वसूला जा रहा है और आधा माधुरी मैडम के पास आ रहा है।

पल – पल बदलते आदेश, भ्रष्टाचारियों को खुला संरक्षण

अब जरा जिम्मेदार अधिकारी का भी रवैया इन मैडम के प्रति देखें

फोन पे का स्क्रीन शॉट और शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीपीएम तो शून्य रहे लेकिन सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आनन फानन में दिनांक 07/10/2024 शाम को एक आदेश जारी कर दिया जिसमें माधुरी शुक्ला को पदीय दायित्व से हटा कर सारा प्रभार जिला प्रबंधक (कृषि) मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन महेन्द्र बारस्कर को सौंप दिया और रात भर में ही कुछ ऐसा हो गया जो सुबह होते ही दिनांक 08/10/2024 को आंशिक संशोधन करते हुए माधुरी शुक्ला को मात्र वित्त के कार्य दायित्व से पृथक किया गया और वित्त का प्रभार महेन्द्र बारस्कर को दिया गया, हालांकि यह आदेश किसी के गले नही उतर रहा है कि मात्र वित्त के प्रभार से पृथक कर जिले में उसी तरह अवैध वसूली के लिए छोड़ दिया गया, हलांकि सूत्रों की मानें तो सारे खेल में कुछ मध्यस्थों के माध्यम से जम कर वसूली और सौदेबाजी का खेल चल रहा है।

पल – पल बदलते आदेश, भ्रष्टाचारियों को खुला संरक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here