
घर से स्कूल जा रही बच्ची को बीच रास्ते से जबरन बाइक पर उठा कर ले गए सुनसान जगह पर किये उसके साथ बलात्कार
नाबालिक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म

Umaria – जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली कक्षा 9 की छात्र 27 जुलाई को अपने घर से स्कूल जाने को निकली तभी 4 लोग बीच रास्ते से बाइक में उठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किये और उसका वीडियो भी बना लिए।
नाबालिक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म

इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने शिकायत की है कि 27 जुलाई को वो स्कूल जा रही थी उस समय दो व्यक्ति उसको जबरदस्ती उसको मोटरसाइकिल में बैठा कर सुनसान खेत मे बने माकान में ले गए और वहां पर एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और दूसरे ने फोटो वगैरह लिये, इस टाइप की शिकायत की है, जिस पर हमने एफआईआर दर्ज कर सामूहिक दुष्कर्म की धारा 70(2), 137(2), 87 बीएनएस और पास्को एक्ट की धारा लगाई है और 4 व्यक्तियों पर एफआईआर की है, जिसमें अभिषेक कुशवाहा, टिंकू सोनी, भोला सोनी और एक व्यक्ति और है जिसको वो लड़की पहचानती नही है, अभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
नाबालिक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म

गौरतलब है कि जिले में लगातार बढ़ रहे महिला संबंधित अपराधों पर लगाम लगने का नाम नही ले रहा है, जबकि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के बड़े बड़े दावे कर रही है।
नाबालिक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म







