Home ट्रेन दुर्घटना रेल्वे ट्रैक पर नव दम्पत्ति का मिला क्षत विक्षत शव हत्या या...

रेल्वे ट्रैक पर नव दम्पत्ति का मिला क्षत विक्षत शव हत्या या आत्महत्या

160
0

रेल्वे ट्रैक पर बैगा आदिवासी नव दम्पत्ति का शव मिलने से मची सनसनी, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी जीआरपी।

रेल्वे ट्रैक पर नव दम्पत्ति का मिला क्षत विक्षत शव हत्या या आत्महत्या

Umaria – जिले से गुजरने वाली रेल लाइन के कटनी बिलासपुर रेल खण्ड के करकेली स्टेशन के यार्ड में नव विवाहित बैगा आदिवासी दम्पत्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

रेल्वे ट्रैक पर नव दम्पत्ति का मिला क्षत विक्षत शव हत्या या आत्महत्या

मृतिका प्रेम बाई के पिता ग्राम उजान निवासी छुट्टू बैगा ने बताया कि मेरी पुत्री प्रेम बाई का विवाह कुछ माह पहले ग्राम बिजौरा निवासी राजेश बैगा से हुआ था और दोनो ठेकेदार के यहां काम करते थे। दोनो की मौत हो गई है। हम दोनो को लेकर अस्पताल आये हैं।

रेल्वे ट्रैक पर नव दम्पत्ति का मिला क्षत विक्षत शव हत्या या आत्महत्या

वहीं जीआरपी के जांच अधिकारी सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि रात में 2 बजे करकेली स्टेशन मास्टर का फोन आया कि यार्ड में दो लोगों की बॉडी पड़ी है तो मौके पर पहंचे तो वहां पति पत्नी दोनो का शव पड़ा हुआ था तब पता लगाएं तो पता चला कि मृतक राजेश बैगा पिता मंगलिया बैगा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बिजौरा एवम पत्नी प्रेम बाई पति राजेश बैगा उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम उजान के रूप में पहचान हुई है। प्रेम बाई का पति भी यहीं पत्नी के मायके में रह कर मजदूरी करता था, कल भी मजदूरी करने गया था रेल्वे में ठेकेदारी मजदूर के रूप में प्राइवेट काम करता था, अभी कोई वजह पता नही चला है, जांच जारी है।

रेल्वे ट्रैक पर नव दम्पत्ति का मिला क्षत विक्षत शव हत्या या आत्महत्या

गौरतलब है कि दोनो प्रेम से अपना जीवन गुजार रहे थे और रात में 2 बजे रेल्वे ट्रैक पर शव मिलना किसी के गले नही उतर रहा है, अभी जीआरपी दोनो शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दी है और यह हत्या है या आत्महत्या इसकी गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

रेल्वे ट्रैक पर नव दम्पत्ति का मिला क्षत विक्षत शव हत्या या आत्महत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here