
Bndhavgarh टाइगर रिजर्व कार्यालय के बाहर तीन दिनों से चल रहा MLA मीना सिंह का धरना प्रदर्शन पार्क प्रबंधन से बातचीत के बाद हुआ समाप्त।
BTR कार्यालय के सामने धरने पर बैठी MLA का धरना समाप्त

Umaria – जिले के विश्वविख्यात Bandhavgarh टाइगर रिजर्व प्रबंधन के खिलाफ बीते एक अक्टूबर को मेन गेट पर और आज ऑफिस के सामने ही अपने समर्थकों के बीच धरने पर बैठी मानपुर विधानसभा से BJP MLA मीना सिंह ने प्रबंधन से एक माह के भीतर मांगो को नियमानुसार पूरा करने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त कर दिया है।
BTR कार्यालय के सामने धरने पर बैठी MLA का धरना समाप्त

आपको बता दें कि MLA अपने चहेतों की 45 से 50 जिप्सियों को Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में अटैच करने की बात को लेकर 1 अक्टूबर को बिना किसी सूचना के अपने समर्थकों के साथ मेन गेट पर धरने में बैठ गई थीं जिसके चलते पर्यटन प्रभावित हुआ था वहीं कल 2 अक्टूबर को कोई भी धरने पर नही बैठा, और आज गुरुवार को दोपहर 2 बजे से अपने सैकड़ों समर्थकों को साथ लेकर शांतिपूर्ण ढंग से फिर बैठ गईं और समर्थक भाषणबाजी करते रहे।
BTR कार्यालय के सामने धरने पर बैठी MLA का धरना समाप्त

शाम को धरना स्थल पर Tiger Reserve के अधिकारी पहुंचे जहां MLA और उनके समर्थकों ने अपनी मांगे रखी। जिसमे नई जिप्सियों को पर्यटन रोस्टर में शामिल करने की बातों के अलावा कुछ अन्य मांगों को रखा गया।
BTR कार्यालय के सामने धरने पर बैठी MLA का धरना समाप्त

इस मामले पर EX कैबिनेट मंत्री और वर्तमान BJP MLA मानपुर विधानसभा क्षेत्र ने बताया कि वो लोग कह रहे हैं कि नए सिरे से L A C बनेगी और भोपाल से आदेश आएगा तो वो सब नये सिरे से किया जाएगा, जो हम लोगों के द्वारा सुझाव दिया गया है वो सारी चीज मानने को तैयार हैं।
BTR कार्यालय के सामने धरने पर बैठी MLA का धरना समाप्त

वहीं इस मामले में Bandhavgarh टाइगर रिजर्व के Deputy डायरेक्टर प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि विधायक जी की जो मांग थी कि स्थानीय लोगों की और जिप्सियों को टूरिज्म में जोड़ने की है, वर्तमान में Tourism सीजन शुरू हो गया है और जो जिप्सियों को जोड़ने की प्रक्रिया थी वो पूर्ण हो चुकी थी अभी जो L A C अर्थात स्थानीय सलाहकार समिति का गठन शासन से होना है तो माननीय MLA महोदया से अनुरोध किया गया है कि जब गठन हो जाएगा तो इसके बाद समिति जो निर्णय लेगी हम उसके हिसाब से कार्रवाई करेंगे, तो माननीय MLA महोदया ने उस चीज को माना है और 1 माह का समय दिया है, तब तक शासन से समिति का गठन और जो भी प्रक्रिया होगी हम पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। वहीं जब पूंछा गया कि अभी जिप्सियों की संख्या अधिक है तो क्या ऐसे में संख्या बढ़ाई जा सकती है, तो उस पर बोले कि यह निर्णय L A C लेगी, वहीं बताए कि अभी वर्तमान में 244 जिप्सियां है और अगर कोई नया एरिया जुड़ता है जैसे हमारा मानपुर Range का एरिया है वहां पर अभी टूरिज्म नही जा रहा है तो उसके लिए प्रयास करेंगे कि कुछ एडिशनल जिप्सियां जुड़ सकें और हम उसके लिए एक्सरसाइज करेंगे और फिर उसको L A C के सामने रखेंगे।
BTR कार्यालय के सामने धरने पर बैठी MLA का धरना समाप्त

गौरतलब है कि Park प्रबंधन सधे हुए शब्दों में नियम बता कर सारा ठीकरा भोपाल के सिर फोड़ दिया और यह High Voltage ड्रामा समाप्त हो गया। जबकि देखा जाय तो ढेरों पूंजीपति और पार्क नियमों के अनुसार अपात्र लोग थोक में जिप्सियां लेकर आ गए हैं जिसके लिए MLA लड़ाई लड़ने अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गईं थी हालांकि अब 1 माह का समय है उसके आधार पर आगे देखना होगा जीत पूंजीपतियों की होती है या फिर अपना परिवार पालने वाले गरीबो की।
BTR कार्यालय के सामने धरने पर बैठी MLA का धरना समाप्त







