Home पलायन Migrate को मजबूर ग्रामीण पंचायतों में हो रहा मशीनों से काम

Migrate को मजबूर ग्रामीण पंचायतों में हो रहा मशीनों से काम

285
0

प्रदेश सरकार के दावों की पोल खोलती एक Report, पंचायतों में ढेरों काम का दावा लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और मजदूर Migrate करने को मजबूर

Migrate को मजबूर ग्रामीण पंचायतों में हो रहा मशीनों से काम

Umaria – प्रदेश की सरकार ने Migrate पर प्रतिबंध लगाने के लिए गांवों मे MNREGA के तहत काम खोल कर लोगों को काम देने का वादा किया था मगर काम तो खोला गया लेकिन जमीनी स्तर पर सरकारी तंत्र ने मजदूरों से काम न कराकर Machines से काम कराया और मजदूर फिर से बेरोजगार होकर Migrate कर बाहर जाने को मजबूर है तो वहीं C E O जिला पंचायत जिले में भारी मात्रा में काम चालू होने का दावा कर रहे हैं, दूसरी तरफ Congress पलायन को आड़े हांथो ले रही है।

Migrate को मजबूर ग्रामीण पंचायतों में हो रहा मशीनों से काम

ये नजारा है रात में Umaria रेल्वे स्टेशन का जहां जिले के ग्राम पंचायत बिलासपुर, हर्रवाह, मझौली खुर्द के लगभग सैकड़ों गरीब ग्रामीण आदिवासी Migrate कर रहे हैं। यहां के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक मिलकर ग्रामीणों को काम न देकर मशीनों से काम करा लिये है, जिससे मजदूर आज एक बार फिर दूसरे जिलों और प्रदेशों का रुख कर रहे हैं। ये सभी आदिवासी मजदूर बताते हैं कि हमको काम नही मिल रहा हैं, पंचायत का सारा काम Machines से हो गया है इसलिए हम अपना पेट भरने के लिए बाल बच्चे लेकर मजदूरी करने जा रहे हैं, वहीं बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी ठप करवा कर जा रहे हैं। आइए इन्ही की जुबानी इनका दर्द सुनते हैं, आखिर क्यों पलायन को मजबूर हो गए ये लोग….

Migrate को मजबूर ग्रामीण पंचायतों में हो रहा मशीनों से काम

बिलासपुर, हर्रवाह, मझौली कला के निवासी ये ग्रामीण बता रहै हैं कि साहब हमारे पंचायतों में सारा काम J C B Machines से होता है हम लोगों को कोई काम नही मिलता है, हम लोग मजबूर होकर अपना परिवार लेकर बीना, सागर, खुरई तरफ काम करने जा रहे हैं वहां हमको 350 रुपया रोज मिल जाता है तो हमारा गुजारा हो जाता है। अब हम अपने बच्चों को किसके भरोसे छोड़ें उनकी पढ़ाई – लिखाई भी बन्द करवा कर ले जा रहे हैं। वहीं जब बच्चों के भविष्य के बारे में पूंछा गया तो कहे कि जिंदा रहेंगे तो फिर पढ़ लेंगे, जब भूखे ही मर जायेंगे तो पढ़ाई किस काम की।

Migrate को मजबूर ग्रामीण पंचायतों में हो रहा मशीनों से काम

वहीं ग्राम बिलासपुर निवासी कक्षा 5 की Student का कहना है कि हम अपने मम्मी – पापा के साथ काम करने जा रहे हैं यहां किसके पास रहेंगे, घर मे खाने को नही है, काम करेंगे तो खाने को मिलेगा, फिर आकर पढ़ लेंगे।

Migrate को मजबूर ग्रामीण पंचायतों में हो रहा मशीनों से काम

जिले से होने वाले Migrate को लेकर Congress के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने भी सवाल खड़े किये हैं और कहा है कि भाजपा केवल बात करती है, आज भी हजारों युवा प्रदेश से बाहर जाकर काम कर रहे हैं और बाद में ठगे भी जाते हैं। वहीं पंचायतों में काम नही मिलता है अधिकतर काम J C B मशीन से हो जाता है इसलिए मजदूर अपना पेट भरने जिले से हर रोज बड़ी संख्या में Migrate कर रहें है।

Migrate को मजबूर ग्रामीण पंचायतों में हो रहा मशीनों से काम

इस संबंध में C E O जिला पंचायत उमरिया अभय सिंह ओहरिया से बात की गई तो उन्होंने जिले में चल रहे कार्यों की लम्बी चौड़ी सूची गिनवाते हुए कहा कि अभी वर्तमान में हमारे यहां की 236 ग्राम पंचायतों में 11039 काम चल रहे हैं और अभी 3199 आवास का काम चालू होने वाला है, हमारे पास काम की कमी नही है, और जो भी काम मांगेगा हम उपलब्ध करवायेंगे, एक पंचायत में लगभग 47 से 48 काम हैं तो कहीं पर काम की कमी नही है। साथ ही यह भी कह दिये कि यदि पलायन की स्थिति है और कोई जा रहा है तो किस कारण जा रहा है, हम लोग नही रोक सकते।

Migrate को मजबूर ग्रामीण पंचायतों में हो रहा मशीनों से काम

गौरतलब है कि आदिवासियों का मसीहा कहलाने वाले C M के प्रदेश में उन्ही के खास लोग भूखों मरने और Migrate करने को मजबूर हों और जहां बच्चे पढ़ाई छोड़ कर माता पिता के साथ जाने को मजबूर हो वहां शिक्षा का स्तर क्या होगा इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। दूसरी तरफ उनके गुर्गे मलाई छान रहे हों और जिले के जिम्मेदार अधिकारी कह रहे हों कि इस Migrate के लिए हम क्या कर सकते हैं तो ऐसे में अन्य लोग क्या ही उम्मीद कर सकते हैं वहीं दूसरी तरफ देखा जाय तो जो बच्चे स्कूल छोड़ कर जा रहे हैं उनके नाम का M D M भी स्कूलों में निकलता रहेगा जो एक बड़ा घोटाला कहलायेगा।

Migrate को मजबूर ग्रामीण पंचायतों में हो रहा मशीनों से काम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here