
घर मे भारी मात्रा में Furniture बनाने का चल रहा था काम, Forest विभाग को मिली गुप्त सूचना Ranger ने अपनी टीम के साथ दिया दबिश
घर मे चल रहा था Furniture बनाने का काम Forest विभाग ने डाला Raid

Umaria – जिले के नौरोजाबाद रेंज अंतर्गत ग्राम हड़हा में भारी मात्रा में अवैध रूप से बेशकीमती सागौन के Furniture बनाने का काम चल रहा था। मुखबिर ने वन विभाग को सूचना दिया और नौरोजाबाद Ranger पीयूष त्रिपाठी ने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना देकर सर्च वारंट जारी करवाया और दल – बल के साथ दबिश दे दिया। सारा काम इतने गुपचुप तरीके से हुआ कि किसी को भनक नही लग पाई और भारी मात्रा में अवैध सागौन के बने हुए फर्नीचर, लकड़ी और वनोपज आशियाय जप्त किये गए।
घर मे चल रहा था Furniture बनाने का काम Forest विभाग ने डाला Raid

नौरोजाबाद Ranger पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि हमको सूचना मिली कि ग्राम हड़हा में दिनेश बैगा पिता विपत बैगा के घर मे अवैध सागौन के फर्नीचर बनाये जा रहे हैं। तब हमने उच्च अधिकारियों को सूचना देकर सर्च वारंट जारी करवाया और अपनी टीम के साथ दबिश दिया तो वहां लगभग पौन क्यूबिक मीटर अवैध सागौन की लकड़ी और मिनी औजार मिले सभी को जप्त कर P O R काटा गया एवं वनोपज व्यापार विनिमय अधिनियम 1969 एवं वन नियमो के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है, अभी कार्रवाई जारी है। अभी तक जप्त अवैध सागौन की कीमत लगभग 50 से 60 हजार होगी और आगे कार्रवाई जारी है।
घर मे चल रहा था Furniture बनाने का काम Forest विभाग ने डाला Raid

गौरतलब है कि एक तरफ सरकार Forest की सुरक्षा और वृक्षारोपण की तरफ लगातार कार्यरत है दूसरी तरफ वन माफिया जंगलों की अवैध कटाई में कहीं भी पीछे नजर नही आ रहे हैं, ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचा सकें।
घर मे चल रहा था Furniture बनाने का काम Forest विभाग ने डाला Raid







