Home क्राइम Sir मैं जिंदा हूँ मेरी भी सुन लीजिए सरपंच सचिव की करामात

Sir मैं जिंदा हूँ मेरी भी सुन लीजिए सरपंच सचिव की करामात

223
0

जीवित महिला को मृत बता कर सरपंच और सचिव डकार गए अंत्येष्टि सहायता राशि और सम्बल योजना की राशि नही मिल रहा कोई लाभ, Collector भी कर रहे जांच की बात

Sir मैं जिंदा हूँ मेरी भी सुन लीजिए सरपंच सचिव की करामात

Umaria – जिले में सरपंच और सचिव यमराज की भूमिका को निभाते नजर आ रहे हैं और जिला प्रशासन जीवित महिला की शिकायत के बाद आज तक सरपंच सचिव पर कोई कार्रवाई नहीं किया, यहां जीवित महिला को Dead घोषित होने के बाद शासन के किसी भी योजना का लाभ जीवित महिला को नहीं मिल रहा है यहां तक की जीवित महिला के नाम पर सरपंच सचिव मिल कर अंत्येष्टि सहायता एवं संबल योजना अंतर्गत जो राशि मिलती है उसे भी हजम कर लिये है।

Sir मैं जिंदा हूँ मेरी भी सुन लीजिए सरपंच सचिव की करामात

Umaria जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम अमरपुर की रहने वाली कुसमी बाई कोल W/O कृष्णा कोल बताई क़ि सरपंच, सचिव के द्वारा हमको कागजों में Dead घोषित कर दिया है और हमारे अंत्येष्टि एवं संबल योजना में मिलने वाली राशि पर हाथ साफ कर लिया, इस बात की शिकायत जनसुनवाई में उमरिया कलेक्टर को की गई लेकिन अभी तक न कोई कार्यवाही हुई और न ही मैं जीवित हो पाई।

Sir मैं जिंदा हूँ मेरी भी सुन लीजिए सरपंच सचिव की करामात

कुसुमी बाई का कहना है कि मैं अति गरीब हूँ और झाड़ू बनाने का काम करती हूँ, मैं कब मरी इसकी जानकारी मुझे अपनी बेटी की शादी के दौरान पता चली जब मैं पंचायत भवन पहुंची तो वहां पता चला कि मुझे Dead घोषित कर दिया गया है तब मैं उमरिया कलेक्टर को यह शिकायत की की सरपंच और सचिव मिलकर मेरे साथ ऐसा बर्ताव किया है।

Sir मैं जिंदा हूँ मेरी भी सुन लीजिए सरपंच सचिव की करामात

अब वही जब उमरिया Collector धरणेन्द्र कुमार जैन से इस संबंध में जानना चाहा तो उनका कहना है कि हम इस मामले की जल्द से जल्द जांच कर कर दोषियों के प्रति कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे।

Sir मैं जिंदा हूँ मेरी भी सुन लीजिए सरपंच सचिव की करामात

गौरतलब है कि Umaria जिला एक आदिवासी बाहुल्य जिला है यहां के आदिवासी समाज के लोग रोजी – रोटी के लिए कृषि एवं अन्य संसाधनों के माध्यम से पैसा कमा कर अपना जीवन यापन करते हैं और आदिवासियों के बीच में अशिक्षा होना भी एक बड़ा अभिशाप है उसी का फायदा यहां के सरपंच – सचिव उठाकर इस तरह की हरकत करते हैं जिससे पूरा जिला शर्मसार हो जाता है अब देखना यह है कि जिला प्रशासन कब तक ठोस कार्रवाई कर कुसुमी बाई को जीवित घोषित कर पाता है या वह भूत – प्रेत की योनि में इसी तरह जीवित होने के लिए गुहार लगाती रहेगी, या जिला प्रशासन सफाई देकर अपनी गलती पर पर्दा डालने की कोशिश करता है।

Sir मैं जिंदा हूँ मेरी भी सुन लीजिए सरपंच सचिव की करामात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here