
विगत दिनों कक्षा 10 की नाबालिक छात्रा क़े साथ Gangrape करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस क़े हत्थे। महिला थाना पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में किया पेश।
दसवीं की छात्रा के साथ Gangrape करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Umaria – कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मे कक्षा 10 की एक नाबालिक छात्रा क़े साथ बीते दिनों Gangrape जैसी जघन्य घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने मे उमरिया महिला थाना पुलिस को सफलता हासिल हो गई है दरसल बीते दिनों उमरिया कोतवाली अंतर्गत एक ग्राम मे कक्षा 10 की एक नाबालिक छात्रा क़े साथ Gangrape का सनसनीखेज मामला सामने आया था जिसमें एक 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुई थी इस मामले में उमरिया महिला थाना पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था वहीं आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर थे तो वही इस घटना क़े बाद महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध उनकी सुरक्षा और आज़ादी पर बड़े सवाल भी खड़े हो रहे है। हम आपको बता दे उमरिया कोतवाली अंतर्गत 10 वी की छात्रा से 2 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।
दसवीं की छात्रा के साथ Gangrape करने वाले आरोपी गिरफ्तार

इस हैवानियत से पीड़ित युवती ने परिजनों के साथ महिला थाने आकर इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई थी पीड़ित बालिका की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 04/24 धारा 137(2),70(2),87 BNS एवम पास्को एक्ट की धारा 5 (G) के तहत प्रकरण कायम कर इस गम्भीर वारदात को विवेचना में लिया था मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां अपने मायके में रहकर 17 वर्षीय बेटी को पढ़ा रही थी, पीड़िता 10 वी की छात्रा थी घटना दिनांक की रात लगभग साढ़े 10 बजे निस्तार आदि के लिए घर से बाहर गई थी, इसी बीच हैवानों की नज़र पीड़िता पर पड़ी और दो आरोपियों ने नाबालिक बालिका का मुंह दबाकर जंगल की ओर ले गए जहां दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसकी इज्जत तार-तार कर दी।
दसवीं की छात्रा के साथ Gangrape करने वाले आरोपी गिरफ्तार

वहीं महिला T I अरुणा द्विवेदी बताईं कि दिनांक 3 सितम्बर को नाबालिग बच्ची ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो लड़कों ने उसको किडनैप किया और उन दोनों में से एक ने उसके साथ Gangrape किया और विवेचना के दौरान दोनो आरोपियों राम राज महरा उम्र 19 वर्ष एवं भोला उर्फ जितेन्द्र महरा उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर Court में पेश किया गया है।
दसवीं की छात्रा के साथ Gangrape करने वाले आरोपी गिरफ्तार







