Home वाइल्डलाइफ Chital के मांस का शौक शिकारियों को पहुंचाया जेल तक 1 फरार

Chital के मांस का शौक शिकारियों को पहुंचाया जेल तक 1 फरार

296
0

Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों का नही रुक रहा शिकार, वन्य जीवों का मांस खाने के शौक ने 8 लोगों को पहुंचाया जेल तक

Chital के मांस का शौक शिकारियों को पहुंचाया जेल तक 1 फरार

Umaria – विश्व प्रसिद्ध Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों का अवैध शिकार रुकने का नाम नही ले रहा है। वन विभाग लाख जतन करे लेकिन शिकारी मौका मिलते ही शिकार करने में नही चूकते हैं, चाहे भले ही जेल जाना पड़े लेकिन वन्य जीवों के मांस खाने के शौक से अपना मुंह नही मोड़ पाते।

Chital के मांस का शौक शिकारियों को पहुंचाया जेल तक 1 फरार

पतौर Ranger अर्पित मेराल ने बताया कि दिनांक 01.09.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि कोर क्षेत्र के जंगल मे चीतल का अवैध शिकार हुआ है। सूचना के आधार पर Bandhavgarh टाइगर रिजर्व के उप संचालक P K वर्मा को जानकारी देकर उनके निर्देशन में पतौर और मानपुर रेंज की संयुक्त टीम ने Dog स्क्वायड की मदद से ग्राम लखनौटी एवं कुठुलिया गांव में अलग – अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई और Chital के शिकारियों को ग्राम लखनौटी एवं कुठुलिया से गिरफ्तार किया गया।

Chital के मांस का शौक शिकारियों को पहुंचाया जेल तक 1 फरार

जिसमे शिवकुमार पिता प्रेमलाल पनिका उम्र 32 वर्ष साकिन कुठुलिया, अजय पिता आनन्दलाल पनिका उम्र 20 वर्ष साकिन कुठुलिया, रामाधार पिता मोहन सिंह उम्र 46 वर्ष साकिन लखनौटी, श्यादीलाल पिता विनोद बैगा उम्र 22 वर्ष साकिन कुठुलिया, राजू पिता लालमन सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन लखनौटी, राम दिनेश पिता रामरतन पनिका उम्र 47 वर्ष साकिन कुठुलिया, महेन्द्र पिता श्यामलाल सिंह उम्र 26 वर्ष साकिन लखनौटी, लक्ष्मी पिता रामफल सिंह उम्र 50 वर्ष साकिन लखनौटी को Chital के पके मांस के साथ पकड़ा गया।

Chital के मांस का शौक शिकारियों को पहुंचाया जेल तक 1 फरार

उक्त सभी आरोपियों द्वारा Bandhavgarh टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज अंतर्गत कोर क्षेत्र के बीट पतौर B के कक्ष क्रमांक R F 406 के बड़का पतेरा हार में चीतल का मांस खाने के उद्देश्य से शिकार किया जाना स्वीकार किया है, वहीं एक शिकारी अभी फरार है, उसकी भी तलाश की जा रही है।

Chital के मांस का शौक शिकारियों को पहुंचाया जेल तक 1 फरार

इतना ही नही नाम न छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया कि ये सभी शिकारी एक साथी के घर मे एकत्रित रहे और गश्ती दल की रेकी करते रहे। जैसे ही गश्ती दल आगे निकल गया ये सभी रात्रि लगभग 2 बजे जंगल मे पहुंच कर Chital का अवैध शिकार कर लिए और दिन निकलने के पहले ही सभी लोग Chital को काट – पीट कर मांस लेकर अपने घर वापस आ गए।

Chital के मांस का शौक शिकारियों को पहुंचाया जेल तक 1 फरार

वन विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज करने के पश्चात सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके दिनांक 03.09.2024 को जिला न्यायालय उमरिया में प्रस्तुत किया गया, जहां से Court द्वारा उक्त सभी 08 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Chital के मांस का शौक शिकारियों को पहुंचाया जेल तक 1 फरार

इस कार्यवाही में पतौर Ranger अर्पित मैराल, मानपुर Ranger मुकेश अहिरवार, सुग्रीव प्रसाद महोबिया (कार्यवाहक वनक्षेत्रपाल) सह. प.स. सेमरा, परिक्षेत्र सहायक पतौर संतोष कुमार चतुर्वेदी, वनरक्षक पतौर A प्रभारी पतौर B, कैलाश बैगा, वनरक्षक पतौर C, कैलाश प्रसाद चौधरी, राजीव रंजन वर्मा बीटगार्ड छपडौर, शिवम रौतेल बीटगार्ड नौगवां, जनार्दन प्रसाद गौतम बीटगार्ड बलहौर, दलवीर सिंह बीटगार्ड पटेहरा (A), विक्रम सिंह सिकरवार बीटगार्ड माला, ब्रजेन्द्र कुमार त्रिपाठी बीटगार्ड पटेहरा (B), रोशन लाल तिवारी बीटगार्ड मानपुर एवं परिक्षेत्र पतौर तथा परिक्षेत्र मानपुर बफर के अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Chital के मांस का शौक शिकारियों को पहुंचाया जेल तक 1 फरार

गौरतलब है कि जहां दिन – रात वन विभाग के गश्ती दल द्वारा पैदल, Bike और चार चका वाहन से गश्त किया जा रहा है वहीं शिकारी उनसे भी एक कदम आगे बढ़ कर गश्ती दल की रेकी करके जंगल मे अवैध शिकार करने से नही चूकते हैं, यदि ऐसे में धोखे से कहीं Tiger इन शिकारियों पर हमला कर दे और कोई अप्रिय स्थिति निर्मित हो जाय तो सारी जबाबदारी वन विभाग पर थोपने में ग्रामीण नही चूकते हैं, ऐसे में illegal hunting करने वाले शिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है ताकि उनके हौसले टूट सके।

Chital के मांस का शौक शिकारियों को पहुंचाया जेल तक 1 फरार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here