
ग्राम कछरवार निवासी Steel फैब्रिकेशन व्यवसायी 23 वर्षीय राहुल रजक का 11 दिन बाद टुकड़ों में बन्ना नाले के पास कुंये मे पत्थरों से बंधी मिली Body
लापता Businessman का 11 दिन बाद कुंए में मिला शव Brutal Murder

उमरिया – कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाली Civil Line पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कछरवार के रहने वाले Steel फैब्रिकेशन युवा व्यवसायी राहुल रजक की संदिग्ध परिस्थतियों मे नौरोजाबाद थाना अंतर्गत बन्ना नाले के पास कुंए मे पत्थरों से बंधी टुकड़ों में मिली Body। परिजन जता रहे Murder की आशंका प्रत्यक्षदर्शियों ने कुयें मे शव दिखने की दी पुलिस को सूचना SDOP सहित नौरोजाबाद पुलिस पहुंची मौके पर।
लापता Businessman का 11 दिन बाद कुंए में मिला शव Brutal Murder

सारा मामला कुछ इस तरह है कि कोतवाली थाना क्षेत्र की Civil Line पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कछरवार निवासी 23 वर्षीय राहुल रजक पिता बंशी लाल रजक की Body नौरोजाबाद थाना अंतर्गत बन्ना नाले के नजदीक संतोष गुप्ता के घर के पीछे बने कुयें मे पत्थरो से बंधा टुकड़ों में मिलने और उसकी बाइक भी घटना स्थल के कुछ दूरी पर मिलने एवं घटना स्थल के पास कुल्हाड़ी भी मिलने से इलाके मे सनसनी फ़ैल गई।
लापता Businessman का 11 दिन बाद कुंए में मिला शव Brutal Murder

दरअसल ग्राम कछरवार निवासी राहुल रजक जो जिला पंचायत के सामने Steel फेब्रिकेशन की दुकान संचालित करते थे 21 जुलाई की रात 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकले और लापता हो गये, रात भर घर न पहुंचने पर दूसरे दिन 22 जुलाई को परिजन तलाश करते रहे, कहीं पता न चलने पर राहुल के बड़े भाई प्रकाश रजक ने 23 जुलाई को Civil Line पुलिस चौकी मे गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जो सिविल लाइन पुलिस चौकी की तरफ से कोतवाली थाने में गुम इंसान क्रमांक 90/24 पर दर्ज की गई। पुलिस उस लापता इन्सान को खोजने की जहमत नहीं उठाई और युवक के लापता होने के 11 दिन बाद उसकी Body टुकड़ों में कुयें मे पत्थरो से बंधी हुई मिली है।
लापता Businessman का 11 दिन बाद कुंए में मिला शव Brutal Murder

मृतक के भाई प्रकाश रजक ने Civil Line चौकी प्रभारी अमर सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि 26 जुलाई को मोबाईल बरामद हो गया, संतोष गुप्ता जी के लड़के ने बताया कि राहुल हमारे पास मोबाईल 2 हजार में गहन रखा है और गाड़ी सहित कहीं बाहर चला गया है अब वो आएगा एक हफ्ते बाद तब हमने कहा कि वो गहन क्यों रखेगा, जिला पंचायत के सामने Steel फैब्रिकेशन की अच्छी खासी चलती दुकान है, हम इस बात को एक्सेप्ट नही करते हैं। जिसमे सिविल लाइन चौकी प्रभारी अमर बहादुर सिंह का पूरा योगदान है ये लोग अच्छा खासा मोटा पैसा मेरे भाई के हत्यारों को बचा रहे हैं। ये जो जांचकर्ता अधिकारी सौरभ सिंह चौहान हैं जब उनसे कहे कि जब मोबाइल वहां मिला है तो हमारा भाई भी वहीं होगा तब बोले कि हमारी टीम काम कर रही है तुम लोग घर जाओ और हमारे घर वालों को भगा देते थे। सब कुछ बताने के बाद ये लोग नही मानते थे अगर हमारी थोड़ी सी भी बात मान लेते तो शायद यह घटना नही हो पाती लेकिन ये अच्छा खासा मोटा पैसा लेकर गुमराह करते रहे और कहते रहे कि तुम्हारा भाई चला गया है तो साल, दो साल में लौट आएगा, तुम लोग परेशान न हो। इतना ही नही संतोष गुप्ता के घर से ही कुछ दूरी पर मृतक की Bike भी बरामद हुई है।
लापता Businessman का 11 दिन बाद कुंए में मिला शव Brutal Murder

वहीं इस मामले में SDOP उमरिया नागेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि अभी शव निकाला जा रहा है उसके बाद Postmortem रिपोर्ट आने पर वैसी कार्रवाई की जाएगी वहीं सिविल लाइन पुलिस चौकी प्रभारी पर लगे आरोपों पर कहे कि यदि साक्ष्य है तो कार्रवाई होगी।
लापता Businessman का 11 दिन बाद कुंए में मिला शव Brutal Murder

गौरतलब है कि मृतक व्यवसायी राहुल का धड़ तो कुंए से बाहर निकल आया लेकिन उसका सर अभी भी कुंए में ही है पुलिस कुंए का पानी निकलवाने में जुटी है, जिससे साफ जाहिर होता है कि युवक का Brutal Murder कर पत्थर से बांध कर लाश को कुंए में फेंका गया है। यदि परिजनों के बताए अनुसार सिविल लाइन पुलिस तलाश करती तो शायद एक युवा व्यवसायी की Death को रोका जा सकता था। इतना ही नही जिस संतोष गुप्ता के घर से मोबाईल बरामद हुआ था और उसी के घर के पास कुंए में Body और नजदीक ही Bike भी मिली है, वह खुद आपराधिक मामलों में लिप्त व्यक्ति है, कई बार नौरोजाबाद Police इसको गिरफ्तार कर चुकी है, यह दूसरे State से आकर यहां घर बना कर रहता है।

लापता Businessman का 11 दिन बाद कुंए में मिला शव Brutal Murder







