Home वाइल्डलाइफ संदिग्ध परिस्थितियों में Tiger की Death वन विभाग की टीम जांच में...

संदिग्ध परिस्थितियों में Tiger की Death वन विभाग की टीम जांच में जुटी

283
0

पाली रेंज अंतर्गत मंगठार बीट में संदिग्ध परिस्थितियों में Male Tiger का शव मिलने से हड़कम्प वन विभाग ने बताया आपसी संघर्ष।

संदिग्ध परिस्थितियों में Tiger की Death वन विभाग की टीम जांच में जुटी

Umaria – वन मंडल उमरिया के बिरसिंहपुर पाली रेंज के मंगठार बीट में 4 से 5 वर्षीय Male Tiger का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कम्प मच गया।

संदिग्ध परिस्थितियों में Tiger की Death वन विभाग की टीम जांच में जुटी

पाली S D O वन दिगेन्द्र सिंह ने बताया कि पाली रेंज के मंगठार बीट के कक्ष क्रमांक R F 555 सुन्दरदादार के घाटा टोला में नर बाघ का शव मिलने की सूचना मिली तो तत्काल मौके पर जाकर देखा गया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। देर होने के कारण और चिकित्सकों की टीम नही पहुंच पाने के कारण मृत बाघ के पास वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है, कल सोमवार को जबलपुर और बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व से तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम पहुंच कर मृत बाघ का पोस्टमार्टम करेगी तभी मृत्यु के कारणों का सही पता चल सकेगा, वैसे प्रथम दृष्टया दो बाघों की आपसी लड़ाई प्रतीत हो रही है, मृत बाघ के शरीर के सारे अवयव मौजूद हैं, पोस्टमार्टम के बाद सक्षम अधिकारियों के समक्ष उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

संदिग्ध परिस्थितियों में Tiger की Death वन विभाग की टीम जांच में जुटी

गौरतलब है कि जिले में कहीं भी और कभी भी बाघों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आता है तो बस एक ही बात सामने आती है कि आपसी लड़ाई में मौत हो गई। जबकि दूसरे Tiger का कहीं पता नही चलता है कुछ माह या कुछ साल बाद शिकारी पकड़े जाते हैं कि इन व्यक्तियों द्वारा बाघ का अवैध शिकार किया गया था और वन विभाग की टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त की।

संदिग्ध परिस्थितियों में Tiger की Death वन विभाग की टीम जांच में जुटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here