
देश को आजाद हुए 77 वर्ष पूरे होने को है लेकिन अभी भी ग्रामवासी Electric को तरस रहे हैं, Tribal मंत्री ने कहा यह काम क्षेत्रीय विधायक का है।
ELECTRIC की समस्या पर क्या बोले TRIBAL MINISTER

Umaria – जिला हमेशा किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में रहा है, चाहे Corruption हो या घोटाला हो या बिजली, पानी, सड़क का मुद्दा हो। जिले में दो विधानसभा हैं, जिसमे बांधवगढ़ 89 और मानपुर 90 और दोनो विधानसभा क्षेत्र में आज भी ऐसे गांव है जहां के लोग Electric को तरस रहे हैं।
ELECTRIC की समस्या पर क्या बोले TRIBAL MINISTER

बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत बिछिया में जहां 99 प्रतिशत Tribal निवास करते हैं वहां आज तक Electric नही है जबकि ग्रामीण बिजली की मांग को लेकर जिले के Collector से Minister तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन नतीजा सिफर ही रहा है।
ELECTRIC की समस्या पर क्या बोले TRIBAL MINISTER

ग्राम पंचायत बिछिया निवासी दयाल धुर्वे ने बताया कि हमारे गांव में Electric नही लगी है आज आजादी से 75 वर्ष हो गया है हमारे गांव में लाइट नही लगी है हर कोई आता है आश्वासन देकर चला जाता है।
ELECTRIC की समस्या पर क्या बोले TRIBAL MINISTER

वहीं मानपुर विधानसभा क्षेत्र में तो कई गांव ऐसे हैं जहां आज तक खंभे ही नही गड़े तो Electric क्या लगेगी। ग्राम चितरांव का आदिवासी मोहल्ला जहां 100 घर आदिवासियों के हैं और वह लगभग 37 वर्षों से वहां निवास कर रहे हैं लेकिन वहां भी बिजली के लिए लोग तरस रहे हैं, वहीं ग्राम पंचायत झलवार के भी 3 आदिवासी मोहल्लों में Electric नही है।
ELECTRIC की समस्या पर क्या बोले TRIBAL MINISTER

वहीं ग्राम चितरांव आदिवासी मोहल्ला निवासी सरस्वती कोल और गुड्डी कोल का कहना है कि 35 वर्षों से बस्ती बसी है लेकिन Electric नही लगी, हमारे बच्चों की पढ़ाई नही हो पाती है, बगल से जंगल लगा होने के कारण जानवर भी आते हैं, हम लोग अँधेले में रहते हैं, हम लोग मीना सिंह के यहां भी जा चुके हैं, Collector के यहां भी जा चुके हैं, यदि सरकार बिजली नही दे सकती तो हमारा नाम भी Voter लिस्ट से काट दे।
ELECTRIC की समस्या पर क्या बोले TRIBAL MINISTER

इस मामले में जब तत्कालीन Tribal Minister और वर्तमान MLA मानपुर मीना सिंह से बात किया गया था तो, उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पहले बिजली लगी थी अब जनसंख्या बढ़ गई, घर बढ़ गए तो कमी तो होगी, अभी हम सभी जगह लगवा रहे हैं, Electric की समस्या ठीक हो जाएगी।
ELECTRIC की समस्या पर क्या बोले TRIBAL MINISTER

वहीं 2 दिवसीय दौरे पर आए Tribal Minister कुंवर विजय शाह से मिलने ग्राम पंचायत झलवार की सरपंच सरला सिंह ग्रामीणों के साथ उमरिया पहुंच कर अपने पंचायत के लिए मंत्री श्री शाह से Electric की मांग करते हुए बताई कि हमारे पंचायत के 3 आदिवासी मोहल्लों में आज तक बिजली नही पहुंची है।
ELECTRIC की समस्या पर क्या बोले TRIBAL MINISTER

गौरतलब है कि दोनो विधानसभा Tribal, विधायक आदिवासी, इतना ही नही दोनो विधानसभा से प्रदेश सरकार में ज्ञान सिंह और मीना सिंह Tribal मंत्री भी रह चुके हैं, सरकार भी आदिवासी हित की बड़ी – बड़ी बात करती है और आदिवासी समुदाय ही Electric के लिए तरस रहा है। इतना ही नही दो दिवसीय दौरे पर आए Tribal Minister कुंवर विजय शाह ने इस मामले में कह दिया कि मैं कोई भगवान नही हूँ, इतने सारे गांव हैं, लोकल मिनिस्टर, विधायक क्यों होते हैं, वो अपने कलेक्टर के माध्यम से प्रशासन को भेजें, प्रशासन शासन को भेजेगा हमारे Collector, कमिश्नर अच्छे हैं, जिला पंचायत में अच्छे लोग हैं, ये लोग बैठ कर कोई प्रस्ताव भेजेंगे तो होगा और यदि Tribal एरिया में पैसे की कोई कमी आती है तो हम बैठे हैं, बजट की कमी नही होगी।
ELECTRIC की समस्या पर क्या बोले TRIBAL MINISTER

अब सवाल यह उठता है कि केंद्र से लेकर State तक की सरकार आदिवासी उत्थान की बड़ी – बड़ी बात करती है और ढेर सारी योजनाएं बना कर भारी बजट भी देती है, उसके बाद Tribal MLA, आदिवासी मंत्री, और सुविधाओं को तरसता भी आदिवासी। इन सबको देख तो ऐसा लगता है कि बड़ी मछली छोटी मछली को खाने में लगी है और इनके नाम का उपयोग कर अपना घर भरने में लगे हैं। अब देखना होगा कि कब तक Electric मिलेगी या फिर यह पंचवर्षीय भी योजना बनाते और विचार करते निकल जायेगी।
ELECTRIC की समस्या पर क्या बोले TRIBAL MINISTER






