
जिले में इन दिनों bureaucracy इस कदर हावी है कि किसी की कोई सुनने वाला नही है, अपनी पीड़ा बताने पर मिल रही हैं गालियां
Oh my god ये अधिकारी हैं या गुंडा शिकायत करने पर देते हैं गालियां

Umaria – एक तरफ प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव आम जनता को सुशासन का विश्वास दिलाते हैं। वहीं जिले के कलेक्टर भीषण गर्मी में गांव – गांव घूम कर आम जनता की समस्या सुन कर उसके निराकरण के लिए तत्पर हैं।
दूसरी तरफ जिले के P W D के E E पीड़ित की समस्या सुनने की जगह मां बहन की गलियां देकर देख लेने की धमकी देते हैं।
Oh my god ये अधिकारी हैं या गुंडा शिकायत करने पर देते हैं गालियां

पूरा मामला कुछ इस प्रकार है, मानपुर में सिगुड़ी मोड़ से जनपद पंचायत तक बाईपास रोड का निर्माण P W D द्वारा ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा है। अमूमन सड़क निर्माण में देखा जाता है कि कम से कम टर्निंग पड़े, जहां तक हो सके सड़क सीधी बने, लेकिन यहां ऐसा नही है, यहां तो चेहरा देख कर टेढ़ी – मेढ़ी रोड बनवाई जा रही है। आराजी खसरा नम्बर 636 और 957 के बीच से सड़क का निर्माण होने पर ROAD सीधी बनती लेकिन जो सड़क बनाई जा रही है वह मात्र आराजी खसरा नम्बर 636 से निकाली जा रही है।
Oh my god ये अधिकारी हैं या गुंडा शिकायत करने पर देते हैं गालियां

इस बात को लेकर मानपुर निवासी पीड़ित भगीरथी भट्ट द्वारा दिनांक 26/02/2024 को जिले कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी को आवेदन दिया गया कि ROAD सीधी बनाई जाय ताकि किसी अप्रिय घटना – दुर्घटना की आशंका न रहे लेकिन किसी ने पीड़ित के आवेदन पर ध्यान नही दिया। जिसका परिणाम रहा कि लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार मिलकर कुछ लोगों से सांठगांठ कर सड़क टेढ़ी – मेढ़ी बनाना शुरू कर दिए और पीड़ित बुजुर्ग भागीरथी भट्ट को अपने माकान का कुछ हिस्सा तोड़ने की धमकी भी दे डाले।
Oh my god ये अधिकारी हैं या गुंडा शिकायत करने पर देते हैं गालियां

काफी दिन सड़क निर्माण कार्य बंद रहने के बाद जब दुबारा प्रारम्भ किया गया तो दिनांक 22/05/2024 को रात में ठेकेदार द्वारा मिट्टी का कार्य करवाते समय पूंछा कि रोड टेढ़ी – मेढ़ी क्यों बनाई जा रही है तो कहा गया कि E E साहब जैसा बोले हैं वैसा कार्य किया जा रहा है। तब पीड़ित भागीरथी भट्ट नेP W D उमरिया के E E गजेन्द्र गायकवाड़ को उनके मोबाईल नम्बर 9424984935 पर रात्रि 8 बज कर 50 मिनट पर फोन कर निवेदन किया कि साहब इसका निदान किया जाय।
Oh my god ये अधिकारी हैं या गुंडा शिकायत करने पर देते हैं गालियां

वहीं पीड़ित भागीरथी भट्ट ने बताया कि जब हमने E E साहब से निवेदन किया तो वो मां बहन की बुरी – बुरी गाली देते हुए गोली मारने की धमकी देने लगे और फोन पर ही अपने ड्राइवर से बोले अभी चल मानपुर मैं इसको देख लूंगा, मैं कलेक्टर रैंक का अधिकारी हूँ, तू मेरे से बात किसी किया है।
Oh my god ये अधिकारी हैं या गुंडा शिकायत करने पर देते हैं गालियां

इस अभद्र भाषा से क्षुब्ध होकर पीड़ित ने जिले के कलेक्टर और मानपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।
Oh my god ये अधिकारी हैं या गुंडा शिकायत करने पर देते हैं गालियां

इस मामले में जब P W D के कार्यपालन यंत्री गजेन्द्र गायकवाड़ से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया तो वो फोन उठाना मुनासिब नही समझे।
Oh my god ये अधिकारी हैं या गुंडा शिकायत करने पर देते हैं गालियां

गौरतलब है कि एक तरफ जिले के कलेक्टर, सम्भाग के कमिश्नर से लेकर प्रदेश के मुखिया तक सहृदयता पूर्वक आम जनता की समस्या सुनते हैं और उनका यथासंभव निराकरण करते हैं वहीं दूसरी तरफ जिले के P W D के कार्यपालन यंत्री पीड़ित की समस्या का निराकरण करना तो दूर गाली गलौज करते हैं, वहीं बाहुबली ठेकेदार जिला पंचायत उपाध्यक्ष अन्नू सिंह उर्फ ओम नारायण सिंह के द्वारा किये गए चिल्हारी बम्हनगंवा रोड और मजगंवा से ददारौंडी रोड में करोङो के घटिया निर्माण की जांच भी नही करवा पा रहे हैं उल्टे उनको सहयोग कर शासकीय बजट को खुर्द बुर्द करने में लगे हैं।
Oh my god ये अधिकारी हैं या गुंडा शिकायत करने पर देते हैं गालियां

ऐसे में लोगों की C M से अपेक्षा है कि ऐसे बदजुबान अधिकारी पर तत्काल कार्रवाई कर आम जनता को राहत दिलवाये।
Oh my god ये अधिकारी हैं या गुंडा शिकायत करने पर देते हैं गालियां







