
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में नही थम रही है Tiger से हमले की घटनायें, आज फिर मवेशी चराने के दौरान Tiger ने Old man पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार कहीं Tigers की death तो कहीं Tiger द्वारा ग्रामीणों पर हमला हो रहा है।
Tiger के हमले से Old man घायल जिला अस्पताल में भर्ती

आज टाइगर रिजर्व के धमोखर रेंज अंतर्गत बदरेहल बीट में मवेशी चराने के दौरान 65 वर्षीय वृद्ध पर Tiger ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जिसको वन विभाग की टीम ने सूचना मिलते ही District hospital में लाकर भर्ती करवाया जहां इलाज किया जा रहा है।
Tiger के हमले से Old man घायल जिला अस्पताल में भर्ती

धमोखर रेंजर विजय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि दिन में करीब 4 बजे ग्राम बदरेहल निवासी बहादुर सिंह पिता मरदन सिंह मराबी उम्र 65 वर्ष धमोखर रेंज अंतर्गत बदरेहल बीट के बफर जोन के कक्ष क्रमांक R F 103 हुडार माढा हार में मवेशी चरा रहा था तभी Tiger ने वृद्ध पर हमला कर दिया वहां मौके पर मौजूद 4 अन्य लोग किसी तरह वृद्ध को बचाये और हमको सूचना दिए तो हम तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाये और तात्कालिक सहायता के तौर पर 1 हजार रुपये भी दिए हैं साथ ही इलाज में जो भी खर्च आएगा वह बाद में नियमानुसार दिया जाएगा।







