
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अब तक 8 जंगली हाथियों की मौत हो चुकी 2 की हालत गम्भीर बनी हुई है, सभी की हो रही मौत के पीछे कोदो की फसल खाना बताया जा रहा है।
कितने हाथियों की हुई मौत

Umaria – जिले के विश्व विख्यात बांधवगढ़ में जंगली हाथियों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है, अभी तक 8 हाथियों की मौत हो चुकी है, 2 की हालत गम्भीर बनी हुई है, टाइगर रिजर्व और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी और इलाज में लगी हुई है।
कब आये हाथी बन्धवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का जंगल हमेशा हरा – भरा रहने वाला जंगल है, लगभग 6 वर्ष पूर्व उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते यहां लगभग 60 से 70 जंगली हाथियों का दल भटक कर आ गया था, तब से यहां का जंगल इतना भा गया कि कहीं जाने का नाम ही नही लिये। कुछ दिन बाद ये अलग – अलग झुंडों में बंट कर चारो तरफ फैल गए। कई बार ये हाथी किसानों की फसल भी नुकसान किये, घर तोड़ दिए इतना ही नही लोगों को कुचल कर मौत के घाट भी उतार दिए।
कितने हाथियों का झुंड पहुंचा घटना स्थल और कितने की हुई मौत

यह 13 हाथियों का झुंड बगैहा, बडवाही होते हुए सलखनिया बीट के कक्ष क्रमांक R F 385 और P F 183A में आ गया और 28 तारीख की रात में किसानों की कोदो की फसल में घुस गये और उनकी फसल खा लिए उसके बाद 29 तारीख को दिन में इसी कक्ष क्रमांक R F 385 और P F 183A में 4 हाथी मृत अवस्था में मिले। दोपहर में जैसे ही गश्ती दल की नजर पड़ी उनने अधिकारियों को सूचना दिया और हड़कंप मच गया। रात में जब तक जबलपुर से डॉक्टरों की टीम पहुंच कर इलाज शुरू की तब तक 2 हाथियों की और मौत हो गई वहीं सुबह 1 और हाथी की मौत हो गई तो वहीं शाम को 1 और हाथी की मौत हो गई इस तरह कुल 8 हाथियों की मौत हो चुकी है वहीं 2 की हालत गम्भीर बनी हुई है। 13 हाथियों के झुंड में से 3 हाथी ठीक ठाक हैं, पार्क प्रबंधन उन पर भी नजर बनाए हुए है।
क्या कहा वन मंत्री ने

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के वन मंत्री राम निवास रावत ने अपने ट्विटर हैंडल पर हाथियों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए SIT गठित करने के निर्देश दिए हैं।
जिसके बाद SIT तत्काल ही बांधवगढ़ पहुंच कर घटना की जांच करेगी।
क्या कहता है पार्क प्रबंधन

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने फोन पर बताया कि अभी तक 8 हाथियों की मौत हो चुकी है 2 की हालत गम्भीर बनी हुई है उनका इलाज किया जा रहा है, सभी हाथियों की मौत का कारण प्रथम दृष्टया कोदो खाने से मौत होने लग रहा है, हालांकि हमारी टीम और डॉक्टर लगातार जांच में लगे हुए हैं। भोपाल से STF और WCCB की टीम आई हुई है, वो भी जांच में लगी है, इतना ही नही भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के विशेषज्ञों के संपर्क में भी डॉक्टरों की टीम लगातार बनी हुई है।
बुजुर्ग ग्रामीण क्या कहते हैं

वहीं ग्राम भनपुरा निवासी बुजुर्ग ग्रामीण किसान मनोहर सिंह ने कुछ और ही बात बताया कि यह कोई नई बात है, यदि फसल में सांप का जोड़ा यदि संगम हो गया और लौटने लगा तो वो कोदो में मतावन (नशा) लगने लगता है, गहाई के लिए दांय फांदते हैं तो बैल मर जाते हैं, हमारे क्षेत्र में ऐसा हुआ है, दांय फांदने में शायद कोई बैल बच पता है नही तो तीन – तीन, 4 – 4 बैल मर चुके हैं, फिर उस फसल का उपयोग नही कर सकते हैं, उसको खाने से मतावन लगने लगता है, फिर उस कोदो को फेंक देते हैं, उसमें मौत है।
फसल जहरीली होने का क्या कारण है

गौरतलब है कि पुराने और बुजुर्ग किसान जो परंपरागत मोटे अनाज की खेती करते रहे उनका मानना है कि जिस कोदो की फसल में यदि नाग – नागिन का जोड़ा मेटिंग पीरियड में खेत मे लोट जाय या घूम जाय तो उतने एरिया की फसल जहरीली हो जाती है और यही कारण हो सकता है कि जिस खेत की फसल हाथियों का दल खाया उनकी मौत हो गई और जो नही खाये वो बचे हुए हैं, हालांकि सारा मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा।
मृत हाथियों का अंतिम संस्कार कैसे होगा

वहीं पार्क प्रबंधन मृत हाथियों का पोस्टमार्टम करवा कर दो J C B मशीन लगा कर गड्ढा खोदवाकर उनको दफनाने की प्रक्रिया भी करने में लगा हुआ है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 8 हाथियों की मौत 2 गम्भीर







