
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दिया मानवता का परिचय, रात में ही किया पोस्टमार्टम
उमरिया – जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम निपनिया और उंचेहरा के बीच अनियंत्रित तूफान वाहन क्रमांक एमपी 52 बीए 0467 से बाइक क्रमांक एमपी 54 एमबी 7657 को ठोकर मार दिया, इसमें बाइक सवार 35 वर्षीय मान सिंह निवासी ग्राम निपनिया साल्हे टोला एवम उसकी 4 वर्षीया मासूम बच्ची श्रेया सिंह के साथ मान सिंह का साला अंकुश सिंह घायल हो गए थे। सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि बाइक चालक ग्रह ग्राम निपनिया साल्हे टोला से उचेहरा जा रहे थे, तभी बीच रास्ते मे अनियंत्रित तूफान वाहन ने ठोकर मार दिया।

घटना के बाद अनियंत्रित तूफान वाहन चालक मौके से फरार हो गया है, बाइक चालक मान सिंह और उसकी 4 वर्षीया पुत्री को गम्भीर चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद पिता और पुत्री को कटनी रिफर कर दिया गया था। रास्ते मे ही 4 वर्षीया पुत्री श्रेया की मौत हो गई।

कटनी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अमानवीयता का परिचय देते हुए बच्ची को मृत घोषित कर बिना पोस्टमार्टम किये वापस उमरिया भेज दिया।
उमरिया जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने कल होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते मानवता का परिचय देते हुए विशेष अनुमति लेकर रात में ही पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।







