Home राज्य 3 लाख रुपये जप्त – सुरेन्द्र त्रिपाठी

3 लाख रुपये जप्त – सुरेन्द्र त्रिपाठी

727
0

          3 लाख जप्त

उमरिया 15 नवम्बर – जिले के चंदिया थाना अंतर्गत सीमावर्ती महानदी बैरियर पर चुनाव के दरम्यान सुरक्षा के मद्देनज़र विशेष दस्ता सघन जांच के लिए ड्यूटी पर तैनात है, इस दौरान मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वाहनों की जांच करते वक्त जांच दल को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब दो वाहनों से 3 लाख 2 हजार रूपये बरामद किये | इस बारे में चंदिया थाने में पदस्थ ए एस आई रसिया साकेत बताये कि पहला वाहन राकेश कोरी का था जिसको रोका गया, जांच के दौरान वाहन से 1 लाख 52 हजार रुपये नगद बरामद हुए। इसी तरह मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में एसएसटी टीम ने भोपाल निवासी रामकुमार त्रिपाठी के झारखंड नंबर के वाहन की जांच की जिसमें बैग से 500 रुपयों की 3 गड्डी जो 1.50 लाख की रकम बरामद हुई, उनसे रुपयों के बारे में जानकारी मांगने पर वो जानकारी देने में असमर्थ पाए गए, जांच दल ने बरामद रकम जप्त कर उमरिया ट्रेजरी में जमा करा दिया, और 7 दिन की मोहलत दे कर दस्तावेज प्रस्तुत करने का मौका दिया, ताकि वो रुपयों के बारे में साक्ष्य प्रस्तुत कर अपना रुपया वापस ले सकें। आपको बता दें अधिसूचना जारी होने के बाद एक व्यक्ति को 50 हज़ार तक की रकम साथ रखने की इजाज़त है, जिले के सीमावर्ती नाकों पर एस एस टी की टीम इसलिए तैनात की गई है कि कोई भी अवांछनीय व्यक्ति चुनाव को प्रभावित करने के लिए रुपये न ला सके |

 

   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here