उमरिया 24 जनवरी – जिला मुख्यालय में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के अंतिम परेड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लिए जिले के अपर कलेक्टर गंजन सिंह धुर्वे | उससे पहले संयुक्त परेड ने अपने सुप्रीम कमांडर जिले के एस पी डाक्टर असित यादव को सलामी दिया, आज के मुख्य अतिथि ने किया परेड का निरीक्षण, परेड ने दिया राष्ट्रीय ध्वज को सलामी उसके बाद जिला मुख्यालय की स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियों को किया प्रस्तुत लेकिन सबसे ख़ास बात देखने को जो मिली वह रही जिले की सर्व सुविधायुक्त एक्सीलेंस स्कूल के बच्चे किसी कार्यक्रम में भाग नहीं लिए |


जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह धुर्वे बताये कि जिले के विद्यालयों से लगभग 250 विद्यार्थी संस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं वहीँ सामूहिक पी टी परेड में लगभग 1 हजार विद्यार्थी भाग ले रहे हैं वहीँ 3 विद्यालय के विद्यार्थी स्काउट गाईड में भाग ले रहे हैं | जब उनसे पूंछा गया कि जिले की सर्व सुविधा युक्त विद्यालय और सबसे अधिक बजट प्राप्त एक्सीलेंस स्कूल राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहा है तो उनका जबाब रहा कि इस बार एन सी सी में भाग ले रहा है और उसके आगे कुछ जबाब देते ही नहीं बना |


वहीँ सूबेदार अमित विश्वकर्मा बताये कि सत्तरवें गणतंत्र दिवस समारोह में बैंड दल सहित 11 टुकड़ियां शामिल हो रही हैं जिसमें से 4 दल रायफल के साथ रहेंगे और 6 दल बिना रायफल के रहेंगे कुल मिला कर 243 लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं,

गौरतलब है कि एक तरफ देश भर के स्कूलों के बच्चे गणतंत्र दिवस के अवसर पर बढ़ – चढ़ कर भाग लेते हैं वहीँ दूसरी तरफ जिला मुख्यालय की सबसे बड़ी स्कूल और शासन से सबसे अधिक बजट प्राप्त करने वाली एवं जिसले चेयर मैन खुद जिले के कलेक्टर हों वह स्कूल राष्ट्रीय कार्यक्रम से किनारा बनाये, यह समझ से परे हैं |







