Home राज्य कांग्रेस और भाजपा के बागियों ने भी भरा नामांकन – सुरेन्द्र त्रिपाठी

कांग्रेस और भाजपा के बागियों ने भी भरा नामांकन – सुरेन्द्र त्रिपाठी

675
0

कांग्रेस का नामांकन दाखिल

उमरिया 09 नवम्बर – जिला मुख्यालय में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन प्रत्याशियों की लगी रही भीड़, समय से पंहुचने के बाद  भी रिटर्निंग आफीसर आराम से अंधेला होने तक भरवाते रहे नामांकन, वहीँ भाजपा और कांग्रेस से बागी प्रत्याशी भी दाखिल किये नामांकन, निर्वाचन आयोग के निर्देश का नहीं हुआ पालन, सभी पार्टियों के लोग रैली लेकर आये कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर |

विधान सभा चुनाव 2018 के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट परिसर में भारी गहमा – गहमी का माहौल रहा, परिसर से 100 मीटर की दूरी का वैरिकेट्स तो लगा रहा लेकिन बेकाम रहा सभी पार्टियों के लोग अपनी – अपनी रैली लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर चले आये, नहीं रहा जिला निर्वाचन अधिकारी का अंकुश, अंतिम दिन बांधवगढ़ 89 विधान सभा से 10 प्रत्याशियों ने 11 फार्म भरे और मानपुर 90 से 11 प्रत्याशियों ने 14 फार्म भरे इस तरह उमरिया जिले की दोनों विधान सभा से 21 प्रत्याशियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया | वहीँ भाजपा से मानपुर विधान सभा से मीना सिंह ने नामांकन दाखिल करने के बाद अपने मतदाताओं पर भरोसा जताते हुए कहीं कि जो मेरे काम अधूरे हैं उनको पूरा करना है और हमारी जनता पार्टी को और मीना सिंह को आशीर्वाद देगी |

वहीँ मानपुर से कांग्रेस से नामांकन दाखिल करने के बाद ज्ञानवती सिंह कहीं कि बहुत सारे मुद्दा हैं हमारे पास हमारे कांग्रेस का जो एजेंडा है उसको लेकर हम अपने परिवार, भाई बंधुओं के पास जायेंगे, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य कुछ की व्यवस्था नहीं है ये सारे मुद्दे हैं और पार्टी में भीतर के विरोध के बारे में पूंछने पर कहीं कि ऐसा कोई विरोध नहीं है सब हमारे साथ रहेंगे |

वहीँ मानपुर से बागी प्रत्याशी तिलक राज सिंह का कहना है कि मुझे 5 तारीख को कांग्रेस से टिकिट मिल गई थी मेरे नाम की घोषणा हो गई थी और कल रात में अचानक प्रत्याशी  बदल दिया गया इसलिए मैं निर्दलीय चुनाव लड़ रहा हूँ मैं जीतने लायक प्रत्याशी था मानपुर से आज तक कोई विधायक नहीं बना और मानपुर की जनसंख्या पूरे विधानसभा में 80 प्रतिशत है इसी कारण मैं लोकल प्रत्याशी था और जन – जन में छाया था क्षेत्र की  पूरी जनता तिलक राज सिंह का ही नाम ले रही थी इसीलिए मुझे काटा गया इसमें बहुत लंबा षडयंत्र है, इस तरह कभी किसी गरीब के बेटे के साथ षडयंत्र नहीं करना चाहिए चाहे कितने बड़े पैसे वाले हों या कितने बड़े उद्योगपति हों, वहीँ कांग्रेस से बगावत के बारे में पूंछने पर कहे कि अगर जनता कहेगी तो मैं लडूंगा मेरे को कोई लड़ने से नहीं रोक सकता है, मैं आज तक जितना चुनाव लड़ा हूँ कोई भी नहीं हारा हूँ इसलिए बड़े नेताओं के मन में है कि अगर ये जीत गया तो हमेशा जीतेगा हम लोगों को चांस नहीं मिलेगा |

बांधवगढ़ विधान सभा से नामांकन दाखिल करने आये कांग्रेस के प्रत्याशी डाक्टर ध्यान सिंह कहे कि बहुत सारे मुद्दे हैं क्योंकि भाजपा सरकार और हमारे यहाँ के जनप्रतिनिधि हैं सांसद, विधायक पूर्णतः निष्क्रिय हैं, हमारी पार्टी सभी जाती – धर्म के लोगों को लेकर चलती है कभी अकेले नहीं रहती है हमारे क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कई समस्याएं प्राप्त हुई हैं जैसे सड़क, बिजली नहीं है स्कूल है रो शिक्षक नहीं हैं, हमारे बच्चों को स्कूल जाने को सड़क नहीं है, नदी – नाले हैं उनमें पुल नहीं हैं, हमारे जन प्रतिनिधि पूर्णतः निष्क्रिय हैं इस क्षेत्र की समस्या से अनभिग्य रहते हैं मैं इस क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सजग रहूँगा यह मेरा वादा है, क्योंकि 40 साल से यहाँ के जो सांसद हैं विधायक हैं कभी इस क्षेत्र के विकास के लिए सोचे ही नहीं हैं, सिर्फ अपना ही विकास किये हैं, मैं पूरे क्षेत्र के विकास के लिए करूंगा, पूर्णतः समर्पित रहूँगा, मैं स्वयं एक कर्मचारी था मैं सेवा निवृत्त हुआ हूँ उसी समाज से हूँ तो मैं उनके लिए सदैव समर्पित रहूँगा |

अब देखें बांधवगढ़ विधान सभा के बागी प्रत्याशी क्या कहते हैं | भाजपा का कहना है कि हमारी पार्टी संस्कारित परी है और हमारे यहाँ वंशवाद की परम्परा नहीं है जबकि देखा जाय तो बांधवगढ़ विधान सभा में वंशवाद की ही परम्परा बरकार है इस मामले  में वरिष्ट आदिवासी भाजपाई नेता राजेंद्र कोल का कहना है कि वंशवाद, परिवारवाद कहलायेगा मेरा कहना है कि भारतीय जनता पार्टी में और भी कार्यकर्ता हैं मैं स्वयम भाजपा का वरिष्ट हूँ मैं इससे पहले कलेक्टर कार्यालय में एक कर्मचारी था और नौकरी छोड़ कर भाजपा की सदस्यता लिया और मैं पार्षद का  चनाव लड़ा, फिर मेरी माँ चुनाव लड़ी उसके बाद मैं फिर से चुनाव लड़ा और नगर पालिका का उपाध्यक्ष रहा भारतीय जनता पार्टी के संगठन के कई सारे दायित्व थे वंशवाद चल रहा है शिव नारायण सिंह भाजपा के सदस्य थे आज विधायक हैं कहीं  न कहीं अपने पिताजी से जुड़े हुए हैं पिताजी लम्बे समय से राजनीती के क्षेत्र में हैं कई बार सांसद रहे विधायक रहे, मंत्री रहे, कहीं न कहीं पिता पुत्र की बाटी आ ही जाती है | वहीँ सती लाल बैगा से नहीं रहा गया तो निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल कर दिए और कहते हैं कि अफवाह जरूर रही कि मैं कांग्रेस में जा रहा हूँ लेकिन ऐसा नहीं था ये भारतीय जनता पार्टी की चाल थी लोगों  ने उसे उछल कर ऐसा कर दिया कि सती लाल बैगा जी कांग्रेस में जा रहे हैं चुनाव मैं वंशवाद के खिलाफ लड़ रहा हूँ मैं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नहीं हूँ, पर मैं वंशवाद से नाराज हूँ आज 45 साल हो गए और 45 साल से एक ही परिवार को टिकट मिल रही है वहीँ इस क्षेत्र में क्या विकास हुआ है सरकार हमारी केंद्र में सरकार हमारी, प्रदेश में सरकार हमारी इसके बाद भी विकास नहीं हुआ लड़ाई इसी बात की है इसलिए मैं  निर्दलीय रूप से लड़ रहा हूँ, भाजपा से मैं बगावत नहीं कर रहा हूँ, मैं वंशवाद से बगावत कर रहा हूँ अगर भारतीय जनता पार्टी मानती है तो वह भी मेरे को मंजूर हैं |

गौरतलब है कि भाजपा और कांग्रेस के बागी प्रत्याशी दोनों ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं अब देखना है चुनावी ऊंट किस करवट बैठता है |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here