

उमरिया 04 अप्रैल – जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिले के एस पी की अगुवाई में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, रैली के शुरुआत में तो रहे हजारों की संख्या में लोग लेकिन गाँधी चौक तक आते – आते गायब हो गए आधे कर्मचारी वहीँ गीत के माध्यम से भी किया गया मतदान का अपील | जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाया सभी को मतदान का शपथ |


उमरिया जिला मुख्यालय स्थित शासकीय रण विजय प्रताप सिंह महाविद्यालय में पिंक बूथ बना कर मतदाता जागरूकता रैली की शुरुआत की गई | इस रैली के प्रारंभ में तो हजारों की तादात में अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक, युवा मतदाता जुटे जिले के दोनों मुखिया कलेक्टर एवं एस पी के साथ अन्य विभागों के अधिकारी पैदल गांधी चौक तक नारे लगाते आये इसी बीच रैली के शुरू होते ही एक कार में नंबर प्लेट की जगह कांग्रेस का चुनाव चिन्ह लगा था जिस पर जिले के एस पी ने तुरंत कार्यवाई करवाया वहीँ रैली के गांधी चौक तक आते – आते आधे कर्मचारी बीच से ही गायब हो गए गाँधी चौक पंहुचने तक बमुश्किल 2 से 3 सौ लोग ही बचे | एक तरफ तो जिले के मुखिया अपने जिले को मतदान प्रतिशत में अव्वल लेन का प्रयाश कर रहे हैं वहीँ दूसरी तरफ कर्मचारी मौक़ा देखते ही बीच से फरार होकर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय देते नजर आये, जबकि स्वच्छ और स्वस्थ्य सरकार बनाने में सभी का योगदान आवश्यक है, निर्वाचन आयोग की भी यही मंशा है लेकिन जिले के कर्मचारी इस मंशा पर पानी फेरते नजर आये | गांधी चौक पंहुचने के बाद रैली सभा में बदल गई और नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी प्रेम शंकर मिर्जापुरी बघेली भाषा में गीत गाकर लोगों से बढ़ – चढ़ कर मतदान में भाग लेने की अपील किये, उनके गीत का सार रहा की किसी के बहकावे में न आकर निष्पक्ष मतदान अवश्य करें | इसके बाद जिले के मुखिया और जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी एवं पुलिस विभाग के मुखिया सचिन शर्मा भी मंच के माध्यम से लोगों से शत – प्रतिशत मतदान करने की अपील किये और बाद में जिला निर्वाचन अधिकारी सभी को शपथ भी दिलवाए, लोगों से अपेक्षा किये की जिले में इस बार मतदान करके जिले को अव्वल दर्जा दिलाएं |


गौरतलब है की जहां एक तरफ जिले के अधिकारी शत – प्रतिशत मतदान करवाने का भर – पूर प्रयास कर रहे हैं वहीँ कर्मचारियों द्वारा बीच रैली से भाग जाना उनके और निर्वाचन आयोग के मंशा पर पानी फेरता नजर आ रहा है |









