जिले में हुआ गुरुनानक देव ओलम्पिक खेल का आयोजन



उमरिया 12 नवम्बर – जिला मुख्यालय स्थित अमर शहीद स्टेडियम में 2 दिवसीय गुरुनानक स्मृति ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है इसमें जिले के स्कूलों और गैर स्कूलों के खिलाड़ी भाग लिए | जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी रविन्द्र हार्डिया कहे कि इस खेल में फ़ुटबाल, कबड्डी, खो – खो, बालीबाल, हाकी, क्रिकेट, कुश्ती, भाला फेंक, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई | सबसे बड़ी बात तो यह रही की इस खेल में जो खिलाड़ी चयनित होंगे उनको संभाग में खेलने का मौक़ा मिलेगा और वहां से जो चयनित होंगे उनको राज्य स्तरीय खेल में खेलने को भेजा जाएगा |






