
उमरिया 15- जुलाई – एन एच 43 उमरिया शहडोल मार्ग में ट्रक ने कुचला 2 महिलाओं को, मौके पर मौत, 4 घायल 2 की हालत गंभीर, पुलिस कर रही है कार्यवाई, 4 साल से एन एच का कार्य पूरा न होने के चलते आये दिन होती हैं दुर्घटनाएं, लोगों को असमय ही जान गवानी पड़ती है, ठेकेदार के ऊपर नहीं है जिला प्रशासन का अंकुश, एम पी आर डी सी के अधिकारी कर रहे हैं काम को नजर अंदाज, पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील |

उमरिया जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर एन एच 43 में उमरिया शहडोल रोड पर एच पी गैस गोदाम के सामने अनियंत्रित गति से जा रहा ऑटो पलटने से दो महिलायें सड़क की तरफ फेंका गईं और उसी समय सामने से आ रहा अनियंत्रित गति से ट्रक क्रमांक एमपी21जी0978 दोनों बैगा आदिवासी महिलायें जिनका नाम सुमित्रा बैगा और कपूरिया बैगा है दोनों ग्राम लदेरा की निवासी हैं दोनों को कुचल दिया जिसमें दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गई वहीँ घायलों में ऑटो चालक राम चरण सेन, निवासी ग्राम पिपरिया, राज बैगा उम्र 6 वर्ष निवासी ग्राम लदेरा, प्रेम बाई बैगा निवासी ग्राम भरौला, सारिका तिवारी निवासी ग्राम पिपरिया शामिल हैं, ऑटो में बैठी रोशनी बैगा बताई कि मेरी शादी कटनी जिले के ग्राम सुतरी में हुई है और मेरी माँ एवं बुआ मेरे को लिवा कर आ रही थी ऑटो पलट गया जिसमें मेरी मम्मी और बुआ सड़क तरफ फेंका गईं थी उसी समय ट्रक आया और दोनों को कुचल दिया और थाने आ गया | वहीँ घायल ऑटो चालक राम चरण सेन अपनी सफाई में बताया कि मैं सवारी लेकर जा रहा था एच पी गैस एजेंसी के सामने रोड के किनारे गाडी लेकर जा रहा था वहां से ट्रक वाला आया किनारे नहीं किया मेरे को ठोकर मार कर निकल गया मेरे ऑटो में 6 – 7 सवारी रही 2 मेरे बच्चे थे कुछ सवारी पिपरिया की थी और कुछ लदेरा गाँव की थी घायल कितने हैं मेरे को नहीं पता मेरे को होश नहीं था |

मौके पर मौजूद प्रशिक्षु डी एस पी और प्रभारी थाना प्रभारी रूप रेखा यादव बताईं कि अभी एक ऑटो जिसमें सवारी थी और एक ट्रक ईधर से जा रहा था भारी वाहन था जिसने ऑटो को टक्कर मारी ऑटो पलट गया है 2 महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है 3 लोग घायल हैं जिसमें एक छोटा बच्चा है घायलों को अस्पताल पंहुचा दिया गया है ट्रक को कब्जे में लेकर कार्यवाई की जा रही है |


वहीँ इस मामले में कांग्रेस नेता और अभिभाषक संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह का कहना है कि एन एच 43 उमरिया से शहडोल पूरी रोड खुदी हुई है दुर्भाग्य की बात है कि उमरिया शहर से लगा हुआ पिपरिया और चपहा कोल माइंस के बीच में जिस तरह रोड है और उस रोड के ऊपर भारी भरकम ट्रक कोयला, राख और अन्य जो चलते हैं पूरी तरह से मौत का सामान लेकर चलते हैं, यहाँ इतनी ज्यादा रोड खुदी है कि आम आदमी को चलना मुश्किल है और आज जो घटना प्रकाश में आई है निश्चित रूप से राष्ट्रीय राज मार्ग है उनके अधिकारी दोषी हैं बहुत सारे लोग जिला प्रशासन को भी ज्ञापन दिए, कई बार लोगों ने कहा भी है, लोग तो पी आई एल लगाने तक को तैयार हैं, मगर जो जिला प्रशासन दबाब नही बना पाया राष्ट्रीय राज मार्ग के अधिकारियों के ऊपर और उसका समस्त जिम्मेदार जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राज मार्ग है |

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के अधिकारियों की अनदेखी और सड़क के पेटी कांट्रेक्टर पदम् सिंघानिया की टी बी सी एल कम्पनी की मनमानी के चलते आये दिन लोगों को अपने घर का चिराग गंवाना पड़ता है, वहीँ सरकार के सारे दावे उमरिया शहडोल मार्ग में फेल हैं |








