कहते है पुत्र कुपुत्र हो सकता है, पर माता कुमाता नही हो सकती है। लेकिन आज के समय की कलयुगी मां ने इस बात को गलत साबित कर दिया। थाईलैंड में हुई इस घटना नें हर किसी के लिये प्रश्न चिन्ह छोड़ दिया। कि मां के आंचल में भी बच्चे को अपने जीवन से खतरा हो सकता है। जीं हां! ये बात बिल्कुल सच है।
15 साल की लड़की को अपने जिंदा बच्चे को दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर उस नवजात बच्चे की जान बचाने वाले कुत्ते को हीरो करार दिया जा रहा है।
यह घटना उत्तर-पूर्व थाईलैंड के कोराट की है जब 41 साल के उस्सा निसिका नामक एक किसान अपने खेत में काम करने पहुचा। तो उनका कुत्ता पिंगपॉन्ग भी उनके साथ जाकर खेत के किनारे की मिट्टी को अपने पैरों से खोदने की कोशिश करने लगा। कुत्ते की इस हरकत को देख जब वे उस जगह के पास पहुंचे। तो मिट्टी के बाहर शिशु का पैर निकल आया। उस्सा ने तुंरत उस बच्चे को मिट्टी से बाहर निकाला तो बच्चा जिंदा होने के साथ स्वस्थ लग रहा था। वे बच्चे को सीधे अस्पताल ले गए। और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

हीरो बना कुत्ता(पिंगपॉन्ग)
उस्सा ने बताया- पिंग नामक कुत्ता उनके पास जन्म से ही रह रहा है। भले ही उसका एक पैर कार हादसे में टूट गया था पर काम के प्रति काफी वफादार रहा है। उसके साथ होने पर मैं अपनी गायों की देखभाल सही तरीके से कर पाता हूं। अब जब उसने बच्चे की जान बचाई है, तो सभी उसके काम को लेकर चकित हैं। वह सबका हीरो बन गया है।
‘डर के चलते बच्चे को दफनाया’
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद जब स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। तब पास ही के एक दुकानदार ने उस महिला के विषय में बताते हुये कहा- उसके पास एक किशोरी आई थी, जिसने बहुत सारी सैनिटरी टॉवेल खरीदी थी। पूरी जांच -पड़ताल के बाद आखिरकार पुलिस ने गुरुवार को किशोरी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने जन्म के कुछ देर बाद ही बच्चे को दफना दिया था। पुलिस को किशोरी ने बताया कि उसे अपने माता-पिता के डर से बच्चे को दफनाया था।

आरोपी किशोरी पर केस चल सकता है
मामले में किशोरी के गिरफ्तारी होने के बाद लड़की के माता-पिता बच्चे के देखभाल करने की जम्मेदारी लेने की कोशिश की। लेकिन पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बच्चे के परिजन को देने से साफ इंकार करते हुये पुलिस और सरकारी कल्याण विभाग के कर्मचारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है। गवर्नर ने कहा, पुलिस किशोरी पर मुकदमा चलाने की तैयारी कर रही है।




