
उमरिया 29 मार्च – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में पदस्थ एस डी ओ एवं संलग्न अधिकारी के घर पड़ा लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत पर हुई कार्यवाई, ढाई करोड़ से ऊपर के निकले एस डी ओ |

उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के धमोखर और मगधी जोन के एस डी ओ एवं संलग्न अधिकारी के पद पर पदस्थ सतीश कुमार श्रीवास्तव के घर आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत पर रीवा लोकायुक्त की 8 सदस्यीय टीम ने मारा उमरिया स्थित सरकारी आवास पर छापा और साथ में सतना जिला मुख्यालय के राजेंद्र नगर कालोनी के गली नंबर 9 में स्थित निजी माकान पर भी एक साथ छापामार कार्यवाई हुई | लोकायुक्त रीवा के डी एस पी बी पी पटेल बताये कि श्री सतीश कुमार श्रीवास्तव उप वन मंडलाधिकारी धमोखर एवं संयुक्त चीफ कन्सरवेटर बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की शिकायत प्राप्त हुई थी कि अवैध संपत्ति जमा की गई है और जांच में पाया गया की इनके पास वैध श्रोतों से काफी अधिक संपत्ति है वाहन, बैंक्स, माकान दूकान जो सतना में है और बैंक की नगदी सब मिला कर लगभग ढाई करोड़ के संपत्ति की जानकारी हुई है, ईलाहाबाद बैंक सतना में लाकर की जानकारी हुई है, उसको सीज कर दिया गया है हो सकता है उसमें और भी सोना – चांदी, नगदी हो, कुल सोना चांदी मिला कर लगभग 14 लाख का मिला है नगदी 2 लाख 60 हजार यहाँ बरामद हुआ है और सतना के माकान से साढे तीन लाख बरामद हुआ है अपराध पंजीबद्ध है जांच होगी |

वहीँ जब एस डी ओ सतीश कुमार श्रीवास्तव से पूंछा गया कि इस कार्यवाई के बारे में आपका क्या कहना है तो बड़े शान से कहे कि किसी ने शिकायत की थी उसी की कार्यवाई किया है इन्होने, वो लिस्ट मिल जायेगी अभी तो दिए नहीं हैं, इनने कार्यवाई ठीक ढंग से किया और हमने भी पूरा सहयोग किया है कोई भी ऐसी कार्यवाई नहीं किये जो हमारे शान के खिलाफ हो और न मैंने ऐसा कोई कार्य किया की इनको लगे की सहयोग नहीं किये, संपत्ति के बारे में कहे की संपत्ति हमारी सही है उसका पूरा हिसाब है हम पहले भी पूरा हिसाब दे चुके थे आज फिर किसी ने प्रेशर डाला होगा तो आ गए, एक बार जबाब माँगा था इन्होने मेरा तो जबाब दिया हुआ है |

गौरतलब है कि एक एस डी ओ के यहाँ जब इतनी अनुपातहीन संपत्ति मिली तो दूसरे अधिकारियों के यहाँ कितनी न होगी, आवश्यकता है निष्पक्ष जांच की |







