पानी नहीं तो वोट नहीं

उमरिया 24 फरवरी – जिला मुख्यालय में वनवासी विकास परिषद के द्वारा आकाशकोट क्षेत्र के हजारों आदिवासियों ने रैली निकाल कर पानी की मांग किया और शासन को चेतावनी दिया कि अगर पानी नहीं मिला तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे | ज्ञापन लेने आये एस डी एम बांधवगढ़ कहे कि मुख्य मंत्री जी के सामने बात कलेक्टर महोदय के माध्यम से रखी जायेगी जैसा निर्णय होगा वैसी कार्यवाई होगी |

उमरिया जिले का आकाशकोट कहा जाने वाला ईलाका 25 गांवों का समूह है जहाँ आदिवासी निवास करते हैं और वह ऐसा दुर्गम क्षेत्र है जहाँ देश आजाद होने से लेकर अभी तक पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी चाहे किसी की सरकार रही हो उस क्षेत्र में सभी के दावे खोखले साबित हुए हैं इतना जरूर था कि उस क्षेत्र के नाम पर जिले के अधिकारी अवश्य मनमाना बजट डकार कर अपना भला किये हैं | अब सरकार बदलने के साथ फिर से आकाशकोट इलाके के आदिवासी पानी की मांग को लेकर हजारों की तादात में रैली निकाल कर चेतावनी दिए कि यदि मुख्य मंत्री अपने उमरिया प्रवास के दौरान पडोसी जिले डिंडोरी के बेलगड़ा बाँध से पानी की व्यवस्था नहीं करते हैं तो हम लोग होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे |


ज्ञापन लेने आये एस डी एम बांधवगढ़ नीलाम्बर मिश्रा कहे कि यह ज्ञापन कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय मुख्य मंत्री जी तक चला जाएगा और उस पर चर्चा की जायेगी जैसा भी आदेश होगा वैसी कार्यवाई होगी |

अब देखना है कि आकाशकोट के निवाशियों को प्रदेश की सरकार पानी दे पाती है या क्षेत्रवासी चुनाव का बहिष्कार करते हैं |








