उमरिया 17 फरवरी – जिले में सोशल मिडिया पर शहीद जवानों पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में एक युवक हिरासत में, मामला दर्ज, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर भेजी जेल |
मामला है उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र का, जम्मू – कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी घटनाओं में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए! इस मामले को लेकर बिरसिंहपुर पाली निवासी युवक ने फेसबुक में शहीदों के प्रति अभद्र टिप्पणी पोस्ट की है! यह सब देखते हुए बजरंग दल और नगर के लोगों ने पाली थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है! प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बजरंग दल के जिला संयोजक सोनू विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी मोंटी खान के द्वारा फेसबुक पर लिखा है कि अब कुत्तों के भौंकने का वक्त आ गया है! भोको अब जितना भोक सकते हो! शेर तो अपना शिकार कर चला गया! बीजेपी सरकार का 2019 में कमल खिला है! जय हो पाक! कुछ इस तरह के शब्द पोस्ट किए गए हैं जिसको पप्पू खान और 5 अन्य लोगों ने लाईक भी किया है |

पाली थाना प्रभारी अशोक कुमार झा के मुताबिक आरोपी पाली निवासी वार्ड नंबर 10 मोंटी खान पिता मुन्ना खान फेसबुक आईडी मोंटी बाबा एमके के नाम से बनाकर आपत्तिजनक पाकिस्तानी झंडा व भीड़ की फोटो अपलोड कर उसमें कमेंट किया है! पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 153, 153ए, 153 बी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को रविवार दोपहर जेल भेज दिया है! यह सब देखते हुए पाली नगर में रविवार शाम भाजपा युवा मोर्चा ने मशाल जुलूस यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा जिला महा मंत्री दिलीप पाण्डेय कहे कि जहां एक तरफ पूरा देश शहीदों को नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित करने में लगा है वहीं ऐसे देश द्रोही जो खाते यहाँ का हैं और जय पकिस्तान का बोलते हैं उनको बर्दास्त नहीं किया जाएगा |


गौरतलब है कि जहां एक तरफ पूरा देश शहीदों को नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित करने में लगा है वहीँ ऐसे देश द्रोही पकिस्तान की जय बोल रहे हैं, ऐसे में आवश्यकता है इनको कठोर दण्ड देने की जिसमें दुबारा कोई भी देश के खिलाफ बोलने की हिम्मत न जुटा सके |








