
नेता नही संगठन सृजन करने आये हैं, 15 नामों से 6 नाम भेजे जाएंगे ऊपर, वहीं भाजपा को लिया आड़े हाथों, इमरजेंसी में ही बने हैं ये लोग नेता, लोकतंत्र के हत्यारे हैं
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान प्रभारी का दौरा

Umaria – जिले में आये कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संगठन सृजन अभियान के जिला प्रभारी ने संगठन की बात करते हुये भाजपा को लिया आड़े हाथों, जहां भाजपा द्वारा इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने पर संविधान हत्या दिवस मनाया गया, उसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है, उन्होंने कहा कि जब इमरजेंसी लगी थी तभी वह लोग नेता बने थे जो आज संविधान की हत्या बता रहे हैं, इंदिरा गांधी को ऐसे ही आयरन लेडी नहीं कहा जाता, समाज के लोक निर्माण व कल्याण के लिए ही इमरजेंसी लगाई गई थी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा पर कसा तंज

संगठन सृजन अभियान के प्रभारी के तौर पर उमरिया पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं झारखण्ड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इंदिरा गांधी आयरन लेडी के नाम से जानी जाती हैँ तो वैसे नहीं जानी हैँ, उनको लोग याद कर रहे हैँ, उनके निर्णय के लिए लोग आज भी नाम याद कर रहे हैं, आपने देखा कुछ लोगों को याद करते हुये कि ये संविधान की हत्या थी, संविधान के हत्यारे, अब वो बता रहे हैं कि संविधान की हत्या किसने की। सच्चाई यह है कि उसी इमरजेंसी में ये लोग नेता बने हैँ, जो आज इमरजेंसी की मुखाल्फत कर रहे हैँ, और हम यह कह सकते हैं कि वह देश के लिए जरूरी था, देश के अनुशासन के लिये जरुरी था और देश मे जो परिस्थिति थी उसके लिए इमरजेंसी जरूरी थी और जो भी इंदिरा गांधी जी ने निर्णय लिया वह मजबूत निर्णय लिया चाहे पाकिस्तान को दो टुकड़े मे तोड़ने की बात हो चाहे इमरजेंसी की बात हो और परिणाम आज सामने है, उस समय लोकतंत्र और जमहूरियत इतनी मज़बूत हुई कि चाय वाला व्यक्ति भी आज देश का प्रधानमंत्री हो गया, इससे ज्यादा क्या चाहिए और वह खुद कह रहे हैं कि मैं इमरजेंसी के समय में नेता बना, आर एस एस के लोग कह रहे हैँ कि उनकी सहमति थी इमरजेंसी मे, फिर कौन क्या कह रहा है, उस पर बहुत फर्क नहीं पड़ता यह जरूर है कि कांग्रेस से ज़ब घबराहट बढ़ती है तब हमारे जो आदरणीय नेता हैँ, उन पर हमला बढ़ता है चाहे इंदिरा गाँधी हो या जवाहर लाल नेहरू हों, यह कांग्रेस नहीं कह रही है लोग कहते हैं, आप जाइए बात कीजिए लोग कहते हैं इमरजेंसी अच्छा था, इनका शासन उनसे बदतर है।
वहीं विश्व गुरु बनने की बात पर चुटकी लेते हुए कहे कि वह क्या कहते हैं यह वही जानते हैं और उनके कुछ मीडिया के साथ ही समझते हैं, हम तो यह कहते हैं कि आप सैकड़ों यात्राएं कर लिए विदेशों की, कोई भी देश आपके साथ, आपके संकट की घड़ी में नहीं खड़ा हुआ, उल्टे पाकिस्तान के साथ खड़ा हुआ, सीजफायर की घोषणा आप करते हैं, आपसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कर दिया कि हम चीज फायर की घोषणा करते हैं, नतीजा क्या हुआ, अपने देश भर के सांसदों को विदेशों में भेजने का काम किया, उसी दिन आपने बता दिया कि हम पूरी तरह से फेल हो चुके हैं इसलिए हम सभी दलों के सांसदों को भेज रहे हैं, सांसद जाकर बात करेंगे उनको अपने पक्ष में करने का प्रयास करेंगे लेकिन वह भी होता दिखाई नहीं देता है क्योंकि 10 बार अमेरिका की यात्रा करने के बाद ट्रंप को अपना यार बताने के बाद, यार ने ही गद्दारी कर दी अब कहने को कुछ रह नहीं गया है इसलिए विश्व गुरु पहले वो यहां के तो गुरु बन ले फिर बाद में विश्व गुरु बनेंगे।
संगठन को लेकर क्या बोले

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने बताया कि आया था 5 दिवसीय दौरा करके गया था, सभी प्रखंड में जाकर के प्रखंड के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की सबसे एक राय कुमारी करके कैसे संगठन का सृजन मजबूत हो, उस निमित्त चर्चा की थी, कुछ चीजें अधूरी रह गई थी, जैसे सामाजिक संगठनों के लोगों से मिलना व्यवसायिक संगठन के लोगों से मिलना, जो जर्नलिज्म के साथी है पत्रकार मित्रों से मिलना, उनसे उनकी राय लेना वह सभी चीज बाकी थी इसलिए दोबारा आया हूँ आज 2 दिन हो चुके हैं, हम समझते हैं जो बातें छन कर सामने आई हैं उससे मजबूत संगठन का निर्माण होगा जैसा कि आदरणीय राहुल गांधी जी चाहते हैं, जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी, जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी संगठन में कौन कितनी भागीदारी रखता है उसके हिसाब से उसे भी हिस्सेदारी मिलेगी, यह नहीं कि संगठन में कभी सक्रिय नहीं रहे और जिला अध्यक्ष के लिए दौड़ आए तो वह नहीं चलेगा।
कौन बनेगा जिलाध्यक्ष

गौरतलब है कि राजेश ठाकुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंटकर पूरे संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से उमरिया पहुंचे थे जिन्होंने अनौपचारिक चर्चा में बताया कि 15 नाम जिला अध्यक्ष के लिए आए हैं उनमें से 6 नाम हम सेलेक्ट करके ले जाकर प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सामने रख देंगे वहां से निर्णय किसी एक के पक्ष में होगा सभी नाम अभी गोपनीय हैं जब भी होगा आप लोगों के सामने आ जाएगा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा को लिया आड़े हाथों तो संगठन को लेकर कहे बड़ी बात







