
आदिवासी छात्रावास में लगी राष्ट्रपिता की मूर्ती का चश्मा टूटा, वार्डन के पास चश्मा बनवाने के नही हैं पैसे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने जांच के दिए निर्देश
टूटा चश्मा लगाए बैठे बापू

Umaria – जिले के चंदिया नगर में स्थित अनुसूचित जनजाति, आदिवासी बालक छात्रावास परिसर में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का चश्मा एक तरफ टूटा हुआ है, लेकिन वहां पदस्थ वार्डन के पास विभागीय बजट और पैसा न होने के कारण बेचारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उपेक्षित अवस्था मे अपमान सहते हुए टूटा चश्मा लगाये चुपचाप बैठे हैं।
बापू की उपेक्षा लाचार बैठे

वैसे बापू करते भी क्या, बेचारे जानते हैं कि 15 अगस्त, 2 अक्टूबर, 26 जनवरी और 30 जनवरी, पर ही हमको नहला धुला कर चश्मा बदल कर माला पहनाया जाता है। अब करें भी क्या बापू, वो जानते हैं कि एक समय था जब लोग पिता की आज्ञा का पालन करते थे, उनकी सेवा करते थे, लेकिन अब कौन ही पूंछता है, बापू भी बेचारे अपना धर्म निभाये और देश को आज़ाद करवा कर लड़को के हाथ मे सौंप दिये लेकिन सपने में भी नही सोचे होंगे कि उनको टूटा चश्मा लगा कर किनारे बैठना पड़ेगा, खैर जो हुआ सो हुआ, बड़ी बात तो यह है कि उनके नाम पर खुद ही मिठाई खाते हैं, उसके बाद फिर पूंछते भी नही।
सहायक आयुक्त ने कहा

हालांकि इस मामले की जानकारी लगने के बाद सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अखिलेश पांडेय जांच के निर्देश देने के साथ सुधार कराने की बात भी कहे है।
राष्ट्रपिता का चश्मा टूटा वार्डन के पास नही है बनवाने के पैसे







