
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक Tigers ने किया आत्मसमर्पण उसकी हुई death दूसरा tiger मार कर हुआ फरार।
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर एक Male tiger की संदिग्ध death

Umaria – जिले के विश्व प्रसिद्ध Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में आये दिन किसी न किसी रेंज में Tiger के मरने की सूचना आती ही रहती है। आज फिर पनपथा रेंज अंतर्गत ग्राम करौंदिया के बिरहुली बीट अंतर्गत आर एफ 406 बफर जोन में किसान सोहन लाल प्रजापति के खेत के पास Male tiger का शव मिला।
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर एक Male tiger की संदिग्ध death

पनपथा S D O Forest फते सिंह निनामा ने बताया कि कल दिन में ग्राम बिरुहली निवासी किसान सोहनलाल प्रजापति ने बाघ के लड़ने की आवाज सुनी, और दोपहर में वन विभाग को बताया, तब विभाग द्वारा हाथी बुलाया गया, शाम तक हाथी पहुचे तब देखा कि उप वयस्क tiger मृत पड़ा हुआ है जिसकी उम्र लगभग 2 से 3 साल के बीच लग रही है, उसका पिछला हिस्सा दूसरे tiger ने खाया हुआ था, और दूसरा बाघ पास में दहाड़ रहा था, सभी को उस तरफ पैदल जाने से मना किया गया, अंधेरा होने से प्रोटोकॉल के अनुसार शेष कार्यवाही पूर्ण नहीं हुई, आज सुबह dog स्क्वाड से सर्च करवाया और NTCA की गाइडलाइन के अनुसार प्रोटोकॉल का पालन किया गया और 3 डॉक्टरों की टीम जिसमें डॉ नितिन गुप्ता, डॉ अभय सेंगर, डॉ हिमांशू जोशी द्वारा पीएम किया गया, NTCA प्रतिनिधि चंद्र मोहन खरे, सरपंच बरमानी गांव की उपस्थिति में प्रभारी फील्ड डायरेक्टर लखन लाल उइके, उप निदेशक, सहायक निदेशक एवं रेंज अधिकारी और कर्मचारी मौक पर RHA तहसीलदार की उपस्थिति में शव दाह किया गया।
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर एक Male tiger की संदिग्ध death

गौरतलब है कि लगातार हो रहे Tiger की death से वन्य जीव प्रेमी काफी दुखी हैं, वहीं Bandhavgarh टाइगर रिजर्व प्रबंधन एक ही रटा रटाया जबाब देता है कि आपसी लड़ाई में tiger की death हो गई, ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि दूसरा tiger जिससे झगड़ा हुआ वो किसी स्थिति में हैं या फिर दूसरे tiger को सामने देख कर मरने वाला tiger आत्मसमर्पण कर देता है।

Bandhavgarh टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर एक Male tiger की संदिग्ध death







