
उमरिया – जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली थाने में टी आई राघवेंद्र तिवारी, एसडीएम टी आर नाग, तहसीलदार सतीश सोनी की उपस्थिति में मोहर्रम के मद्देनजर शान्ति समिति की बैठक हुई जिसमें हिन्दू मुस्लिम दोनो समुदाय के लोग शामिल हुए।

सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में मोहर्रम पर्व मिल जुल कर मनाने की बात हुई वहीं पुलिस व्यस्था, विद्युत व्यवस्था, पानी व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए एसडीएम टी आर नाग ने कहा तो वहीं नगर पालिका की तरफ से जितेन्द्र तिवारी ने भी साफ सफाई और बिजली पानी की समुचित व्यवस्था के लिए कहा।

वहीं टी आई ने कहा कि अव्यवस्था फैलाने वालों को बख्शा नही जाएगा।







