Home राजनीति नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने सत्ता और संगठन के समन्वय को लेकर...

नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने सत्ता और संगठन के समन्वय को लेकर कही बड़ी बात

156
0

नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने गिनाई प्राथमिकतायें, सत्ता और संगठन का होगा समन्वय, सभी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान, भ्रस्टाचारियों नही बख्शा जाएगा।

पिछले कार्यकाल में क्या रही स्थिति

Umaria – जिले के नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने अपने पूर्व के कार्यकाल को बताते हुए अपने नये दायित्व के बारे में शीर्ष संगठन द्वारा पुनः विश्वास जताये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम पूर्व में वर्ष 2006 से 2010 तक उमरिया भाजपा जिलाध्यक्ष रहे और भारतीय जनता पार्टी का एक – एक कार्यकर्ता बहुत मेहनत किया था, उस समय परिस्थितियां दूसरी रही अधिक चुनौती रही, उस समय उमरिया जिले की दोनो विधानसभा का परिसीमन होकर क्षेत्र बदल गया था, एंटी इनकम्बेंसी हो सकती थी और परिस्थितियां जटिल थी और हमारे कार्यकर्ताओं की मदद से हमने दोनो नई बनी विधानसभा बांधवगढ़ और मानपुर में विजय प्राप्त किया था। लोकसभा का चुनाव 2009 में हुआ और हमने उमरिया जिले से 70 हजार वोटों से लीड प्राप्त किया था।

समय की स्थिति तब क्या था और अब क्या है

अब उस समय और आज में थोड़ा बहुत परिवर्तन हुआ है कार्यकर्ता वही है, कार्यक्रम वही है, पार्टी वही है, पार्टी की रीति नीति वही है, अब थोड़ा सा कार्य करने का तरीका बदल गया है अब डिजिटल इंडिया का युग आ गया है, सोशल मीडिया का जमाना आ गया है हमारे जो नए – नए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता है उनका साथ लेकर काम करने में और मैं तो जिलाध्यक्ष से हटने के बाद भी घर नही बैठा लगातार जिम्मेदारी के साथ काम करता रहा पार्टी ने मुझे दूसरे राज्यों में भी भेजा, लगातार सक्रिय रहा।

पुराना चेहरा और नया चेहरा

वहीं जब पुराना चेहरा और नये चेहरे के बारे में बात किया गया तो कहे कि पुराना चेहरा और नये चेहरे में कोई अंतर नही है, मैं भी तो पुराना चेहरा हूँ, आज नया चेहरा हो गया। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता बहुत है पद सीमित है जिसको भी जवाबदारी मिल गई वह नया चेहरा हो गया, भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने मेरे नाम पर सहमति व्यक्त की है और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, और सभी कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि हम भी काम कर सकते हैं अब पार्टी ने तय किया।

समन्वय कैसा होगा

वही जब पूछा गया कि जिले से 32 लोगों ने फॉर्म भरा था अब वह कैसे एक साथ काम करेंगे तब नव नियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है कि इतने लोगों ने फॉर्म भरा आज सब एक साथ है पार्टी ने जो तय कर दिया वह तय है।

एज फैक्टर की बात

वही जब एज फैक्टर पर बात की गई तो जिला अध्यक्ष का कहना रहा कि संगठन ने पिछली बार 45 वर्ष की उम्र तक की सीमा तय की थी मगर इस बार 60 वर्ष तक की सीमा तय की है हमारी सागर ग्रामीण की बहन 32 साल की है ऐसे ही और भी दूसरे हैं मध्य प्रदेश विंध्य क्षेत्र में हम केवल दो लोग ही हैं जो 55 साल से ऊपर की उम्र के हैं एक मैं हूं और एक वीरेंद्र गुप्ता जी हैं।

जिले के भ्रस्टाचारियों की बात

वही जब पूछा गया कि जिले में भ्रष्टाचारियों का भ्रष्ट अधिकारियों का बोलबाला है उनके लिए अब आपकी तरफ से क्या किया जाएगा तब उनका कहना रहा की समय की बात है, इंतजार कीजिये जो होगा अच्छा होगा आपके सामने दिखेगा।

नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने सत्ता और संगठन के समन्वय को लेकर कही बड़ी बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here