Home क्राइम कलयुगी पुत्रों ने पिता की हत्या कर शव को फेंका झाड़ियों में

कलयुगी पुत्रों ने पिता की हत्या कर शव को फेंका झाड़ियों में

193
0

दुनिया और शास्त्रों मे माता पिता एवं गुरु को भगवान का दर्जा दिया गया है और उसी भगवान रूपी पिता की कलयुगी पुत्रों ने हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका

क्या हुई घटना

Umaria – जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र स एक ऐसी ही दुखद घटना सामने आई जहां दो कलयुगी पुत्रों ने अपने ही पिता की लाठी डंडों से पीट – पीट कर हत्या कर दिया और उसको छिपाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक कर थाने में पिता की गुमशुदगी भी दर्ज करवा दिया। वहीं जब 12 दिन बाद नाले के पुल के पास झाड़ियों में किसी अज्ञात व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना मिली तो नौरोजाबाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास की तो पता चला कि जिस व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज थी ये वही व्यक्ति है। तब पूंछतांछ शुरू की गई और पता चला कि दो बेटों ने मिल कर अपने पिता की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक कर पिता की गुमशुदगी दर्ज करवा दिए।

टी आई ने बताया

इस मामले में नौरोजाबाद टी आई राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दिनांक 06/03/2025 को ग्राम बुडान का रहने वाला भुनेश्वर सिंह गोंड़ थाने में आकर रिपोर्ट किया था कि इसका पिता रायसेन सिंह गोंड़ उम्र 44 वर्ष दिनांक 01/03/2025 से घर से गायब है, इस पर थाने में गुम इंसान दर्ज किया गया और आज दिनांक 13/03/2025 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति की लाश उजान से घुलघुली तरफ के रास्ते मे सड़क से थोड़ी दूर में झाड़ियों में पड़ी हुई है, और वहां से बदबू आ रही है जिस सूचना पर पुलिस टीम वहां पर पहुंची और पहुंच कर जब उसकी पहचान कराई गई तो तो उसकी पहचान जो गुमशुदा व्यक्ति रायसेन सिंह था उसके रूप में हुई तत्पश्चात उसकी पंचायतनामा कार्यवाही की गई, संदेह होने पर उसके पुत्र भुवनेश्वर सिंह से हिकमत अमली और मनोविज्ञान तरीके से पूछताछ की गई, जिसे स्वीकार किया और बताया कि घटना इसी ने किया है और इसका पिता विगत 4 वर्षों से लगातार शराब पीकर घर में उधम करता था और गाली गलौज करता था साथ मे मारपीट भी करता था इसी तरह से 1 तारीख को भी शाम को दारू पीकर आया और अपनी पत्नी को मारा और लड़कों पर भी हमला किया साथ ही आरोपी भुवनेश्वर के डेढ़ साल के बच्चे को भी उठा कर पटक दिया था, फेंक दिया था, जिसके कारण इसको क्रोध आया और वही डांडा उठाकर अपने पिता के सिर पर वार किया जिसमें वह बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई, तब यह घबरा गया बाद में यह और इसका एक नाबालिक भाई दोनों मिलकर मोटरसाइकिल में ले जाकर उजान और गुलगुली तरफ से जो रास्ता है उसमें सुखनारा पुल के पास झाड़ियां में फेंक दिया था जिसमें इनका उद्देश्य यह था कि यह घटना छिप जाए, इसमें यह कार्यवाही की गई है कि शव का पंचायतनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है, इस पर भुनेश्वर सिंह गोंड पिता स्व रायसेन उम्र 21 वर्ष एवं एक अपचारी बालक के विरुद्ध धारा 103(1), 238(क) 3, 5 बीएनएस की धारा के तहत कार्यवाही की गई है।

अवैध शराब का परिणाम

गौरतलब है कि अवैध शराब ने पूरा परिवार उजाड़ दिया, पिता को पुत्रों ने मार कर मौत के घाट उतार दिया, जिसमे मां विधवा हो गई और पिता की हत्या करने के जुर्म में दो बेटे सलाखों के पीछे पहुंच गए। ऐसे ही पता नही कितने घर उजड़ रहे हैं लेकिन अवैध शराब का काला कारोबार जम कर फल फूल रहा है।

कलयुगी पुत्रों ने पिता की हत्या कर शव को फेंका झाड़ियों में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here