
प्रदेश सरकार से रूष्ट पटवारी, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, जिले भर के कामकाज प्रभावित
*क्यों बैठे पटवारी हड़ताल पर*

Umaria – जिले में प्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले जिले भर के पटवारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये, इनके हड़ताल पर जाने से जिले के किसानों का कार्य प्रभावित होने लगा, वहीं पटवारी भी अपनी मांगो को लेकर अड़े हुए हैं, सभी ने अपना – अपना बस्ता खूंटी पर टांग दिया है, अब सारे पटवारी आर पार के मूड में हैं उनका कहना है कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी, हम लोग वर्षों से अपनी मांगो को लेकर निवेदन आवेदन करते आ रहे हैं लेकिन सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, इसलिए हमारे पास अंतिम चारा हड़ताल का था तो हम लोग प्रदेश संगठन के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं यदि सरकार इस पर भी हमारी मांग नहीं मानती है तो जो हमारा प्रदेश संगठन तय करेगा हम सभी जिले भर नहीं प्रदेश भर के पटवारी वही करेंगे l
*युवा पटवारी शिवम वर्मा ने बताया*

इस मामले पर पटवारी शिवम वर्मा ने बताया कि कैडर रिव्यू, समयमान वेतनमान, पदोन्नति, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा, जज प्रोटक्शन एक्ट लागू किया जाय, लंबित वित्तीय भुगतान और पदाधिकारियों के नियम विरुद्ध हुए स्थानांतरण पर रोक जैसी मांगो को लेकर हमारी हड़ताल जारी है हालांकि हमारी एक मांग पहले दिन ही पूरी हो चुकी है लेकिन हमारी चार मांगो को जब तक नहीं माना जाएगा तब तक हमारी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी l
*महिला पटवारी पुष्पा सिंह ने बताया*

वहीं महिला पटवारी पुष्पा सिंह धुर्वे ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी से हमने पूर्व में भी निवेदन किया था जिसमें हमारी मुख्य मांग थी कि वेतन विसंगति दूर किया जाय, उन्हीं सब के सम्बंध में पटवारी संघ भोपाल के आह्वान पर हमने हड़ताल किया है जिसमें हमारी पांच प्रमुख मांग है, जिसमें प्रथम मांग है कैडर रिव्यू किया जाय, इसमें सबसे मुख्य मांग है कि वेतन विसंगति दूर किया जाय और पटवारी की भी पद नियुक्ति की जाय, वहीं अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो हमारी यह हड़ताल निरंतर चलेगी, और हमारे प्रांताध्यक्ष की का जैसा निर्देश जारी होगा वैसा हम कार्य करते रहेंगे l
*सरकार के कान पर नहीं रेंग रहा जूं*

गौरतलब है कि अपनी मांगो को लेकर पटवारी लगातार आवाज उठाते आ रहे हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है, अब मजबूर होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं जिससे प्रदेश भर की जनता के कार्य के साथ सरकारी कार्य भी प्रभावित होने लगे हैं, वहीं अब देखना है कि कब तक इनको अपनी जायज मांगों के लिए हड़ताल पर बैठना पड़ता है l
*पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी*







