
वन विभाग कितना भी चौकन्ना रहे लेकिन शिकारी भी मौका नही चूकते, चीतल का illegal hunting कर पकड़े जाने के डर से घर मे मिट्टी के बने बखारी में छिपाया।

Spotted deer का अवैध शिकार शिकारी गिरफ्तार वन विभाग कार्रवाई में जुटा
Umaria – जिले के नौरोजाबाद रेंज अंतर्गत रहठा बीट में घर के अंदर बने बखारी से Male spotted deer का शव वन विभाग ने बरामद किया।
Spotted deer का अवैध शिकार शिकारी गिरफ्तार वन विभाग कार्रवाई में जुटा

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नौरोजाबाद रेंजर पीयूष त्रिपाठी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने रहठा बीट अंतर्गत ग्राम रहठा निवासी राजमणि सिंह पिता मनोहर सिंह गोंड़ के घर मे दबिश देकर मिट्टी की बनी बखारी (कोठी) के अंदर से 6 वर्षीय नर चीतल का शव बरामद किया।
Spotted deer का अवैध शिकार शिकारी गिरफ्तार वन विभाग कार्रवाई में जुटा

इस मामले में नोरोज़ाबाद रेंजर पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम रहठा निवासी राजमणि पिता मनोहर सिंह के साथ दो महिलाएं उसकी पत्नी राधा बाई एवम रिश्ते में आरोपी राजमणि की भतीजी देवकी पिता माधव सिंह को आरोपी बनाया गया है। ये सभी Spotted deer के शिकार में सहयोगी रही है। डॉक्टर के द्वारा चीतल का Post mortem करवा कर मृत नर चीतल के शव का अंतिम संस्कार किया गया है। वहीं तीनो आरोपियों को अपनी अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Spotted deer का अवैध शिकार शिकारी गिरफ्तार वन विभाग कार्रवाई में जुटा

वन विभाग इन तीनो आरोपियों के विरुद्ध POR काट कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही कर रहा है।
गौरतलब है कि सरकार चाहे जितने भी सख्त कानून बना दे लेकिन अपराधियों के ऊपर कोई फर्क नही पड़ता है और न ही वो परिणाम की परवाह करते हैं। ऐसे में यदि आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का प्रावधान भी बनाया जाय तो शायद अपराध में कमी आये।
Spotted deer का अवैध शिकार शिकारी गिरफ्तार वन विभाग कार्रवाई में जुटा







