Home विकास गाथा गौरव दिवस पर 890 लाख के विकास कार्यो की सौगात अभी और...

गौरव दिवस पर 890 लाख के विकास कार्यो की सौगात अभी और विकास की जरूरत

81
0

नगर पालिका परिषद उमरिया की 107 वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन, 4 साल बाद एक ही मंच पर दिखा अनोखा संगम

*भूमिपूजन एवं लोकार्पण*

उमरिया – जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद के स्थापना की 107 वीं वर्षगांठ गौरव दिवस के रूप मे मनाई गई। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह के मुख्य आतिथ्य, नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह की अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक अजय सिंह के विशिष्ट आतिथ्य मे आयोजित हुआ, 890 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।

*विधायक ने कहा*

 विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि नगर के विकास मे लगी प्रत्येक ईंट मे हमारे पूर्व से लेकर वर्तमान जन प्रतिनिधियों तक सभी का योगदान है, सरकार की मंशा है कि प्रत्येक व्यक्ति प्रगति की मुख्यधारा से जुड़े और योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उमरिया को नंबर एक शहर बनाने मे हर संभव सहयोग का भी आश्वासन दिया।

*नगर पालिका अध्यक्ष कहीं*

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने नगरवासियों को गौरव दिवस की बधाई दी। उन्होंने नगर पालिका के विकास मे योगदान देने वाले समस्त जन प्रतिनिधियों का स्मरण करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और वित्तीय कठिनाइयों के बावजूद परिषद ने सभी के सहयोग से नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों मे बेहतर प्रयास किए हैं। उन्होंने सहयोग और मार्गदर्शन के लिए विधायक शिवनारायण सिंह, पूर्व विधायक अजय सिंह, समस्त पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि परिषद उमरिया को विकसित नगर बनाने के संकल्प को अवश्य पूरा करेगी।

*पूर्व विधायक ने कहा*

पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि नगर पालिका ने सीमित संसाधनों के बावजूद विकास के जो कार्य किए हैं, उनका श्रेय सभी पार्षदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाता है। इससे साबित होता है कि जनप्रतिनिधियों मे अपने नगर और जनता के प्रति प्रेम तथा कुछ कर गुजरने की भावना है। उन्होंने कहा कि कई कार्य हो चुके हैं और कई अभी भी किए जाने हैं। श्री सिंह ने कहा विकास के सांथ ही जनता के प्रति आदर का भाव रखते हुए परिसर मे आने वाले व्यक्ति की समस्या का त्वरित एवं समाधानकारक निदान होना चाहिए। हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिले, तभी सुशासन की परिकल्पना साकार हो सकेगी।

*सी एम ओ ने गिनाई उपलब्धियां*

सी एम ओ किशन सिंह ठाकुर ने नगर पालिका के द्वारा कराए जा रहे एवं कार्य गए कार्यों की सूची में बताया कि 417 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सर्व सुविधायुक्त व्यंकट हॉल बन रहा है जिसका भूमि पूजन भी किया गया वहीं सीएमओ ने बताया कि सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैवाहिक आयोजनों के लिए बनने वाले इस हॉल में आधुनिक कमरे सहित पूरा भवन वातानुकूलित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन के सांथ हुआ। इस मौके पर स्वच्छता को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। सांथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन नगर पालिका उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव ने किया। कार्यक्रम मे विधायक प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि, एल्डरमैन, पार्षद, नगर पालिका का अमला एवं नागरिक मौजूद रहे l 

*विकास को तरसते वार्ड*

गौरतलब है कि नगर पालिका ने जहां चुनावी साल में वर्ष 2024 से लेकर अब तक हुए कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करवाया वहीं अभी नगर पालिका क्षेत्र में कई ऐसी बस्तियां हैं जो सड़क के लिए तरस रही हैं, जैसे वार्ड क्रमांक 1 में जेल बिल्डिंग के पीछे रहने वाले गड्ढों और कीचड़ में गिरते पड़ते अपने घर पहुंचते हैं, इसके साथ और भी जगह है। यदि नगर पालिका पुरानी सड़कों का सुदृढ़ीकरण न करवा कर उन जगहों पर ध्यान दे जहां अभी सड़क की सुविधा नहीं पहुंची है तो उस वार्ड की जनता भी खुश हो जाएगी और बिना तकलीफ के अपने घर तक पहुंचने लगेगी इतना ही जल प्रदाय व्यवस्था पर भी ध्यान होना चाहिये ताकि नागरिकों को सही समय पर पानी मुहैया हो सके l 

*गौरव दिवस पर 890 लाख के विकास कार्यो की सौगात अभी और विकास की जरूरत*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here