
उमरिया – जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंज अंतर्गत बफर जोन के कक्ष क्रमांक पी एफ 341 में ग्राम गुरवाही निवासी 53 वर्षीया महिला शकुंतला बाई गांव के बगल से लकड़ी लेने जंगल गई हुई थी तभी शकुंतला बाई पर भालू ने अचानक हमला बोल दिया जिसकी चीख पुकार सुन कर गांव के लोग बचाने के लिए वहां पहुंचते गए और भालू एक एक कर सभी को घायल करता गया। गांव का सरपंच के पी सिंह भी सभी को बचाने दौड़ा तो भालू ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे सरपंच भी घायल हो गया। घायलों की चीख पुकार सुन कर लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दिया जिस पर दोनो टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर पहुंचाए वहीं गम्भीर घायल शकुंतला बाई को शहडोल रिफर किया गया जिसकी रास्ते मे ही मौत हो गई।
मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि हमको जैसे ही सूचना मिली हम तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर सरपंच कृष्ण पाल सिंह, भगवत चौधरी, अच्छे लाल बैगा, प्यारे लाल बैगा, शकुंतला बाई और एक महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर पहुंचाए और एक महिला शकुंतला बाई को नही बचाया जा सका है। वहीं इनमें से दो लोगों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। मृतिका के परिजनों को नियमानुसार राशि का भुगतान किया जाएगा।







