
इस बार विधानसभा चुनाव में महिलाएं करवाएंगी मतदान। जिले के दोनो विधानसभा के 68 पोलिंग बूथों में दिखेगा महिलाओं का जौहर।
विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में तेजी से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
उसी तारतम्य में उमरिया जिले में भी 3 दिवसीय पी जीरो और पी वन कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मास्टर ट्रेनर सुशील मिश्रा ने बताया कि पी जीरो और पी वन जिनकी नियुक्ति हुई है उनकी संख्या 1668 है हम लोगों ने उनको ट्रेनिंग दिया है, इस बार निर्वाचन आयोग कुछ बदलाव है जिसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं ईव्हीएम को हैंड्सआन करना था उसके लिए अलग से समय दिया गया है।

अभी के विधानसभा चुनाव में महिलाओं के द्वारा संचालित बूथ भी होंगे इसलिए महिलाओं को अलग से प्रशिक्षण दिया गया है। हमारे कुल 585 मतदान केंद्र हैं। 271 मतदान केंद्र बांधवगढ़ विधानसभा में और 314 मानपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं। अभी के डेटा के हिसाब से 32 बूथ बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में महिला द्वारा संचालित किए जाएंगे और 36 बूथ मानपुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित किए जाएंगे। इसमें टोटल महिलाओं का दल ही काम करेगा। इस बार बदलाव है, विशेष रूप से सामग्री की पैकिंग कैसे करेंगे, मतदान के दिन विशिष्ट स्थितियां आती हैं, कैसे उनसे निपटा जाएगा, कानूनी प्रावधान क्या हैं, इन सबसे संबंधित जानकारी दी गई।







