Home वाइल्डलाइफ मवेशी चराने गए वृद्ध पर बाघ ने किया हमला वृद्ध घायल

मवेशी चराने गए वृद्ध पर बाघ ने किया हमला वृद्ध घायल

834
0

उमरिया – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मवेशी चराने गए वृद्ध पर बाघ ने किया हमला, वृद्ध हुआ घायल।
घटना के बारे में पतौर रेंजर अर्पित मेराल ने बताया कि पतौर रेंज के उमरिया बकेली बीट के अमराडंडी हार पी एफ 191 में बाघ ने मवेशी चरा रहे वृद्ध पर अचानक हमला कर दिया जिसके हमले से बकेली उमरिया निवासी बद्री यादव उम्र 70 वर्ष घायल हो गया। जैसे ही हमको सूचना मिली हम तत्काल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच कर अपने बोलेरो वाहन से घायल को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती करवाये यह घटना दोपहर 02 बजे की है और उसको तात्कालिक तौर पर 1 हजार रुपये नगद दिए हैं साथ ही इलाज में जो खर्च आएगा नियमानुसार उसको दिया जाएगा।
गौरतलब है कि कहीं बाघों की मौत तो कहीं इंसान पर हमला हो रहा है और पार्क के आला अधिकारी अपने बंगलों में आराम फरमा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here