
उमरिया – राष्ट्रीय ब्रह्मण महासंस्था ने राष्ट्रीय महासचिव पण्डित ज्ञानेंद्र पाण्डेय, जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर उमरिया को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें अभिषेक चौधरी, भीम आर्मी के नेता अजेश चौधरी एवं प्राचार्य कामता साकेत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग किये।
दिनांक 18/08/2023 को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था जिला उमरिया के द्वारा, ज्ञापन सौंपा गया।

जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समरकोइनी हाई स्कूल में अभिषेक चौधरी जो स्कूल का छात्र है, जिसका चाचा अजेश चौधरी भीम आर्मी का नेता है और स्कूल प्राचार्य कामता साकेत की सहमति से, हिंदू धर्म सनातन ग्रंथो रामायण गीता आदि के ख़िलाफ़ अपमान जनक टिप्पणी करते हुए एक वर्ग विशेष ब्राह्मण समाज के ख़िलाफ़ अनर्गल अपमान जनक टिप्पणी की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर ब्राह्मण समाज को आहत किया गया जिससे ब्राह्मण समाज मे काफ़ी आक्रोश व्याप्त है, इसी मुद्दे को लेकर आज राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के संगठन पदाधिकारियों ने कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंप कर दोषी ब्यक्तियों के ख़िलाफ़ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जिसमे संगठन के सम्भागीय प्रभारी कैलाश द्विबेदी, सम्भागीय महासचिव पंडित अशोक तिवारी, सम्भागीय सचिव पंडित ओम प्रकाश गौतम, सम्भागीय मीडिया प्रभारी सुरेंद्र त्रिपाठी, जिला कार्यकरणी सदस्य अरविंद चतुर्वेदी, सदस्य पंडित वीरेंद्र दुबे, जिला मीडिया प्रभारी अरुण द्विवेदी, युवा ई श्रीकांत चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष मानपुर जिला मीडिया प्रभारी, गोपाल तिवारी, कार्यालय संगठन मंत्री प्रमोद द्विबेदी, सदस्य शम्भू प्रसाद द्विवेदी, जिला सचिव कृष्ण कुमार शुक्ला, सदस्य अमरेश उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष सुखेन्द्र द्विवेदी, रवि मिश्रा, अमित तिवारी आदि काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे और कार्रवाई की मांग किये।







