
उमरिया – मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने भाजपा पर आदिवासियों को छलने का आरोप लगाया और कहा कि आने वाले समय मे आदिवासी सीटों पर पहले से अच्छा परिणाम मिलेगा।

उमरिया जिले के दौरे पर आए मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने भाजपा पर आदिवासियों को छलने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर पर बैठाती है और जनता ही उतारती है, ये जनता की आवाज है बदलाव की, वो एक दिन में नही हुई है, पिछले 18 सालों में अहसास हुआ कि हमसे भूल हुई है। आदिवासियों को खाली लॉलीपॉप दिखाने का काम किया है भारतीय जनता पार्टी ने, कोई हितकारी काम नही किया है तो अब जनता ने मन बना लिया है, और जनता के मन के आगे कोई टिकता नही है, आने वाले समय मे लगेगा कि आदिवासी सीटों पर पहले से ज्यादा अच्छा रिजल्ट आएगा।







