
उमरिया – आज सुबह जिला मुख्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अमर शहीद स्टेडियम में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया।
जिसमें अमर शहीद स्टेडियम से रैली निकाल कर रणविजय चौक, गांधी चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए लोगों को तम्बाकू से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए अमर शहीद स्टेडियम में रैली का समापन किया गया उपस्थित लोगों को तम्बाकू का प्रयोग न करने का शपथ दिलवाया गया।

स्वास्थ्य विभाग से जिला प्रबंधक सुधीर सोनी, राकेश चौधरी, दिनेश सोनी व अन्य सभी स्टाफ मौजूद रहे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग भी उपस्थित था जिसमें राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम संस्था अनुपमा एजुकेशन सोसाइटी सतना के मास्टर ट्रेनर और साथिया मुख्य रूप से उपस्थित थे। अनुपमा एजुकेशन सोसाइटी सतना के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अखिलेश दहायत, साथिया पवन कुमार यादव, सुशीला यादव, शोभना पाल, रवि यादव, कल्पना सिंह कंचना सिंह, आयुष राय, निशा यादव, मास्टर ट्रेनर मंजू सेन, राकेश चौधरी, श्याम सूर्यवंशी आरती सिंह, द्वारिका यादव, अवधेश प्रताप सिंह, जिला खेल एवं एवं युवा कल्याण विभाग संजय सिंह कोच, शिक्षा विभाग से मुकेश झारिया खेल अधिकारी, जगदीश मसराम माध्यमिक शिक्षक एवं छात्र जिले में जागरूकता रैली निकाल कर विश्व तंबाकू दिवस के रूप में मनाये।
वहीं सबसे बड़ी बात यह है कि कभी भी कोई कार्यक्रम चाहे किसी विभाग का हो बलि का बकरा बेचारे छात्र ही बनते हैं। जबकि शिक्षा विभाग के निर्देश हैं कि किसी भी छात्र के रैली, या अन्य किसी कार्यक्रम में उपयोग न किया जाए, उसके बाद भी हर जगह छात्रों पर ही दबाब बना कर उपयोग किया जाता है, कब रुकेगी यह प्रक्रिया ?







