
उमरिया – जिले के सभी चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर 1 मई को काली पट्टी बांध कर विरोध प्रकट किए और 2 मई को 2 घण्टे चिकित्सकीय कार्य बंद किये थे, जिससे जिला अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया था, मरीज परेशान होते रहे और आज से सभी डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

मध्यप्रदेश चिकित्सक महासंघ के बैनर तले जिले के समस्त डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए इनके हड़ताल पर जाने से जिला अस्पताल की व्यवस्था को गड़बड़ाती देख जिले के कलेक्टर ने कोल माइंस और आयुष डॉक्टर्स की डियूटी जिला अस्पताल में लगा दिए जिससे मरीजों को कुछ राहत मिली फिर भी मरीज कुछ परेशान नजर आए।

चिकित्सक महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर मुकुल तिवारी ने बताया कि हमारी वर्षों से लंबित पड़ी डीएसीपी की मांग पर शासन ध्यान नहीं दे रही है हम लोगों ने विगत 17 फरवरी 2023 को भी प्रदेश व्यापी आंदोलन किया था जिस पर हम को आश्वासन दिया गया था कि आपकी मांगे पूरी की जाएगी मगर उनके शासन द्वारा कोई भी मांग पूरी नहीं की गई जिसके चलते हम लोगों ने 1 मई से अपना चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। 1 मई को काली पट्टी बांधकर हम लोगों ने विरोध किया, 2 मई को 2 घंटे चिकित्सकीय कार्य बंद कर दिया है और आज से हम सब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। मरीजों को होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
गौरतलब है कि चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई, मगर शासन को जरा भी परवाह ही नहीं है कि उनकी हड़ताल को रोकने का प्रयास करें करोड़ों मरीज प्रदेश के परेशान होते रहे, ऐसी स्थिति में शासन ने जिला अस्पताल में तो थोड़ी सी वैकल्पिक व्यवस्था की लेकिन पीएचसी, सीएचसी में कोई भी व्यवस्था नही हो सकी।







