
उमरिया – जिले के मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम भमरहा में अवैध रूप से रेत का खनन कर परिवहन करने पर 02 प्रकरण पंजीबद्ध, रेत से भरी ट्रेक्टर-ट्राली जप्त की गई।

जिले के एस पी प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर मानपुर टी आई सुन्द्रेश सिंह मेराबी के निर्देशन में दिनांक 01.05.2023 को थाना मानपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर सैमान टोला ग्राम भमरहा में अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे आरोपी छोटू उर्फ चंद्रप्रकाश द्विवेदी निवासी भमरहा एवं दीपू उर्फ दिव्येश निवासी बडका टोला ग्राम भमहरा के कब्जे से 01-01 ट्राली अवैध रेत मय ट्रेक्टर जप्त कर उक्त रेत के संबंध में दस्तावेज चाहे गये जिनके द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 171/23 व 172/23 धारा 379,414 ताहि 4/21 खान खनिज अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।

इस प्रकार थाना मानपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से रेत का खनन कर परिवहन करने पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 379, 414 ताहि 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत कुल 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये ।
उक्त कार्यवाही में उनि सूरज अतुलकर, उनि अल्का पटेल, सउनि फर्दीनन्द टोप्टो, सउनि राजेन्द्र तिवारी, सउनि चा. रामसेवक पटेल. आर. अजय जाटव, आर. नीलेश मिश्रा, आर. सुरेन्द्र शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा।







