
उमरिया – कोतवाली थाना अंतर्गत खलेशर उमरिया हाल प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल महेन्द्र कुमार राय पिता बालकरण राय उम्र 49 वर्ष निवासी उमरिया द्वारा दिनांक 24 मार्च 2023 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम धनवाही सरस्वती शिशु मंदिर निर्माणाधीन भवन में कुल 144 पिलर लगे थे जिसमें से 124 पिलर की राड 16 दिसंबर 22 से दिनांक 23 मार्च 2023 के मध्य अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गए हैं जिनकी कीमत लगभग 48000 रू0 है। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया व अनु अधि पुलिस उमरिया के मार्गदर्शन में विवेचना टीम द्वारा आरोपियो की पता लताश हेतु आस-पास के लोगो से पूछताछ की गई एवं तथ्यो व मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की गई जिस पर संदेही कोमल चौधरी पिता गौरी चौधरी उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम धनवाही, रामप्रसाद उर्फ भोला कोल पिता जगदीश प्रसाद कोल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया, राकेश बर्मन पिता लच्छू बर्मन उम्र 30 वर्ष निवासी जवाहर कालोनी उमरिया ने एक राय होकर निर्माणाधीन स्कूल में लगे पिलर से लोहे की राड़ काटकर अब्दुल हाफिज पिता मोहम्मद रजा उम्र 50 वर्ष निवासी उमरिया एवं गुलाम हुसैन पिता मोहम्मद सिद्दीक उम्र 25 वर्ष निवासी कैम्प उमरिया के दुकान पर बिक्री किए थे। चोरी गई मसरुका 15 क्विंटल लोहे की राड़ के टुकड़े कबाड़, आरी ब्लेड, कुल कीमती 48340 रु0 का मसरुका जप्त कर सभी आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जिस पर न्यायालय के द्वारा आरोपियों को जेल भेजा गया। कार्यवाही में निरी0 राघवेन्द्र तिवारी थाना प्रभारी कोतवाली, सउनि अमर बहादुर सिंह चौकी प्रभारी सिविल लाईन, सउनि० उमेश सिंह, सउनि माधव सिंह, प्र0आर0 187 बालमुकुन्द सिंह, प्र0आर0 203 अशोक सिंह, प्र0आर0 80 आकेश तिवारी, प्र0आर0 233 शिशिर प्रभाष त्रिपाठी आर0 38 रोशन सिंह, आर0 282 नरबद पेन्द्रो, आर0 313 कृष्णा कापसे का सराहनीय योगदान रहा।







