Home क्राइम शादी का झांसा देकर देवर ने किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर देवर ने किया दुष्कर्म

580
0

उमरिया – जिले के इंदवार थाना अंतर्गत आने वाली अमरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम चिल्हारी की घटना। 25 वर्षीया पीड़िता के पति की मौत 6 माह पूर्व हो गई थी। पीड़िता सम्मिलित परिवार में रहती थी।

थाना इंदवार

मौका देख कर पीड़िता का देवर सचिन पटेल भाभी से शादी की बात करने लगा, कहने लगा कि इतनी बड़ी जिंदगी कैसे जियोगी। उसी झांसे में लेकर 4 मार्च को देवर ने भाभी से शारीरिक सम्बंध स्थापित किया। जब विधवा भाभी शादी करने की बात कही तब आरोपी सचिन पटेल साफ मुकर गया, और कहा कि मैं शादी नही कर सकता जिस पर पीड़िता ने घर मे सारी बात बताई और परिवार के लोग भी समझाने का प्रयास किये लेकिन आरोपी देवर किसी की बात न सुन घर छोड़ कर चला गया जिस पर मजबूर होकर पीड़िता अपने मायके वालों के साथ अमरपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस चौकी अमरपुर

प्रभारी चौकी प्रभारी कोमल दीवान ने बताया कि फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना इंदवार में अपराध क्रमांक 118/23 धारा 376(2)(एन), 376(2)(च) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here