यातायात पुलिस की कार्यवाई
उमरिया 02 अक्टूबर – जिले में यातायात पुलिस ने विधान सभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की जांच में सख्ती बरतते हुए चालानी कार्यवाई भी किया तेज, जिले के सीमा पर बरती जा रही है चौकसी, वहीँ माह सितम्बर में साढ़े चार लाख रुपये का समन शुल्क भी वसूल कर राजस्व बढाया |

उमरिया जिले में विधान सभा चुनाव 2018 के मद्देनजर यातायात पुलिस जिले की चतुर सीमा की चौकसी बढाने के साथ राजस्व में भी वृद्धि करने में लगी है, माह सितम्बर में जब से चुनावी गतिविधियों में तेजी आई तब से लगातार वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है | इस मामले में यातायात प्रभारी सूबेदार अखिल सिंह बताये कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर 161 बिना नंबर प्लेट के वाहन, 49 वाहन बिना अनुमति के बैनर पोस्टर लगाये हुए, ओवर लोड वाहनों से 1 लाख 88 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, 24 हूटर लगे वाहनों को चेक किया गया और उनके हूटर निकलवा कर चालानी कार्यवाई की गई, 38 वाहन ऐसे मिले जो स्वरुप बदले हुए थे उनसे 38 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया, इसके अतिरिक्त हेलमेट न लगाना, सीट बेल्ट न लगाना, काली फिल्म लगी होना, आदि पर भी कार्यवाई की जा रही है, इस तरह सितम्बर माह में साढ़े चार लाख रुपये का समन शुल्क वसूला गया, वहीँ कहे कि जैसे – जैसे पुलिस अधीक्षक महोदय का निर्देश प्राप्त होगा वैसे ही जिले की सीमा और वाहनों की चेकिंग करते रहेंगे |

गौरतलब है चुनावी गतिविधियों के मद्देनजर पड़ेसी जिलों से मतदाताओं को लुभाने के लिए बहुत सी अवैध पदार्थों की तस्करी करने की संभावना बढ़ जाती है जिससे यातायात पुलिस की यह चौकसी अपराधियों को सीमा में प्रवेश करने से पहले सोचने को मजबूर करती है |







