भगवान शहस्त्राबाहू जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए खनिज मंत्री

उमरिया 16 नवम्बर – जिला मुख्यालय में कर्चुली कलार समाज के कार्यक्रम में शामिल होने आये प्रदेश के खनिज मंत्री प्रकाश जायसवाल, कर्चुली कलार समाज ने बाईक रैली निकाले वह भी बिना हेलमेट के, पुलिस भी मंत्री के चलते बनी रही मूक दर्शक |

उमरिया जिला मुख्यालय में प्रदेश के खनिज मंत्री प्रकाश जायसवाल कर्चुली कलार समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आये, 3 नवम्बर को भगवान सहस्त्राबाहू जयन्ती होने के कारण समाज ने अपने समाज के मंत्री का कार्यक्रम तय होने के कारण आज जयंती मनाया और नगर में बाईक रैली निकाला वह भी बिना हेलमेट के, अति उत्साह में यातायात नियमों की खुले आम धज्जियां उडाई गई और मंत्री के चलते पुलिस मूकदर्शक बनी रही | खनिज मंत्री प्रकाश जायसवाल कहे कि हम आज समाज के कार्यक्रम में आये हैं और हमारा उद्देश्य समाज को ऊपर उठाना है हमारा समाज शिक्षा और राजनीति एवं कई मामलों में पीछे है, हम चाहते हैं कि दूसरे समाज के बराबरी में हमारा समाज भी आये उसके लिए हम हर संभव प्रयास करते हैं |


गौरतलब है कि एक तरफ तो देश और प्रदेश की सरकार के अलावा हर कोई बाईक चलते वक्त हेलमेट लगाने का सलाह देते हैं यहाँ तक की शहरों के भीतर भी पुलिस चालान करती हैं वहीँ बिना हेलमेट के रैली कानून व्यवस्था को मुंह चिढाती नजर आई |







