
उमरिया 27 जुलाई – जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के मुखिया कमल नाथ का किया पुतला दहन, जिला प्रशासन बना मूकदर्शक |

उमरिया जिला मुख्यालय स्थित पुराने बस स्टैंड से भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कमल नाथ के वचन पत्र की शव यात्रा निकाल कर नगर के ह्रदय स्थली गांधी चौक में नारे बाजी करते हुए कमल नाथ का पुतला दहन किया और पूरा जिला प्रशासन मूक दर्शक बना रहा | वहीँ इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र गौतम बताये कि आज हमने मध्य प्रदेश की कांग्रेस कमेटी के वचन पत्र का अर्थी जुलुस निकाला और उसी का पुतला दहन किया है, कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि हम सरकार बनने के बाद 4 हजार रुपया प्रति माह मध्य प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे और अभी 3 दिन पहले प्रदेश के मुख्य मंत्री कमल नाथ जी अपने वचन से मुकर गए हैं उन्होंने कहा कि न तो हमारे पास ऐसी व्यवस्था है और न हमने ऐसी कोई घोषणा की है तो लगातार कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार अपने वचनों से मुकर रही है और युवायों के साथ जो छलावा कर रही है उसके विरोध में आज हमने कांग्रेस पार्टी के वचन पत्र का पुतला दहन किया है | जबकि देखा जाय तो जो पुतला दहन हुआ है उसमें साफ तौर पर मुख्य मंत्री कमल नाथ का फोटो बना है और लिखा भी है लेकिन पूरा का पूरा प्रशासन मूक दर्शक बना तमाशा देखता रहा |








