Home क्राइम रिश्ते हुए कलंकित – सुरेन्द्र त्रिपाठी

रिश्ते हुए कलंकित – सुरेन्द्र त्रिपाठी

704
0

 

उमरिया 26 जुलाई – जिले में एक बार फिर रिश्ते हुए कलंकित चचेरे भाई ने किया नाबालिक बहन का अपहरण और रैप | 8 माह बाद अमरपुर पुलिस को मिली सफलता पकड़ा आरोपी और नाबालिक को, आरोपी को पेश किया न्यायायलय में जहाँ से भेजा गया जेल और नाबालिक को किया परिजनों के हवाले |

उमरिया जिले के इन्दवार थाना अंतर्गत आने वाली अमरपुर चौकी के ग्राम बड़छड का निवासी शुभम उर्फ़ आदित्य त्रिपाठी अपनी नाबालिक चचेरी बहन को ही शादी का झांसा देकर अपहरण कर ले गया 8 माह तक पत्नी बना कर रखा रहा अपने पास | अमरपुर चौकी प्रभारी विपिन तिवारी बताये कि इन्दवार थाना में अपराध क्रमांक 283/18 धारा 363, 366(क) का प्रकरण दर्ज था जिसमें ग्राम बडछड का शुभम उर्फ़ आदित्य त्रिपाठी वहीँ की नाबलिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला – फुसला कर भगा ले गया था जिसे मुखबिर से सूचना मिलाने पर कि वह अपने घर तरफ लड़की को लेकर जा रहा है, बडछड तिराहे पर घेराबंदी कर उसको दस्तयाब किया गया है और उसको न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, वहीँ बताये कि अपह्रिता और आरोपी से पूंछ – तांछ करने पर पता चला कि पहले ये लोग ट्रेन से गोवा घूमने गए वहां 4 – 5 दिन रहे उसके बाद गुजरात के सूरत में किसी एक निजी कम्पनी में पानी बनाने वाली बिसलेरी की कम्पनी में लड़का जाब करता था और कमरा लेकर दोनों इकट्ठा रहते थे वहीँ पूंछने पर बताये कि रिश्ते में सगे भाई – बहन तो नहीं है लेकिन दूर – दराज से एक ही परिवार के सदस्य हैं |

शासन – प्रशासन और स्वयं सेवी संस्थाएं चाहे जितना भी प्रयास कर लें लेकिन ऐसी घटनाओं को रोक पाने में असफल ही हैं इतना ही नहीं बचपन बचाओ आन्दोलन के प्रणेता कैलाश सत्यार्थी ने सरकार से कह कर कड़े कानूनों की सिफारिश तो कर दिया और कानून लागू भी हो गया लेकिन उसका परिणाम सामने आता है, 16 से 18 वर्ष के बीच की लड़कियां और लडके आपसी सहमति से नासमझी में ऐसे कदम उठा कर घर से भाग जाते हैं और पुलिस को अपहरण जैसी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ती है लेकिन  दोनों आपस में शादी कर वापस आ जाते हैं या पुलिस तलाश कर ले आती है लेकिन उसके बाद लड़की के परिवारजनों द्वारा घरेलू इज्जत, मान प्रतिष्टा को ध्यान में रख कर लड़की को अपने साथ घर ले जाने से मना कर दिया जाता है उस स्थिति में पुलिस के सामने समस्या आ जाती है लड़की को कहाँ रखा जाय, इस मामले में भी लड़की के घर वालों द्वारा लड़की को स्वीकार करने से मना कर दिया गया | ऐसे में आवश्यकता है इन घटनाओं को रोकने के लिए काउंसलिंग की ताकि इन घटनाओं में कमी आ सके |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here